टीवी एक्टर रवि दुबे इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी की इस मेगा फिल्म में रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे रवि की इस उपलब्धि को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। रवि दुबे की इस बड़ी सफलता के बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता का इमोशनल पोस्ट भी चर्चा में आ गया है। सरगुन ने ‘रामायण: प्रथम संकल्प’ इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए पति रवि पर प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा कि इस खास पल को देखकर वह इतनी भावुक हैं कि अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं। सरगुन ने रवि की मेहनत और इस सफर के लिए भगवान का शुक्रिया भी अदा किया। सरगुन की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर दोनों की शानदार बॉन्डिंग की चर्चा शुरू हो गई है। रवि दुबे कई मौकों पर कह चुके हैं कि सरगुन उनके लिए लकी चार्म हैं और उनके जीवन में आने के बाद उनकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आए। दोनों अक्सर एक-दूसरे की सबसे बड़ी ताकत बनकर नजर आते हैं। कमाई के मामले में भी रवि और सरगुन दोनों सफल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरगुन मेहता की नेटवर्थ करीब 80-85 करोड़ रुपये और रवि दुबे की संपत्ति करीब 70-80 करोड़ रुपये बताई जाती है। बता दें कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
---विज्ञापन---
Sargun Mehta Is Ravi Dubey’s Lucky Charm, लेडी लक ने बदली किस्मत, दौलत में पति को देती मात !
टीवी एक्टर रवि दुबे इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी की इस मेगा फिल्म में रवि दुबे भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे रवि की इस उपलब्धि को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
First published on: Jul 20, 2026 07:14 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola