---विज्ञापन---
Off Campus Season 2 हुआ कंफर्म! रिलीज डेट से लेकर कास्ट तक को लेकर आया अपडेट
वेब सीरीज ऑफ कैंपस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. हिट कॉलेज रोमांस ड्रामा ऑफ कैंपस का दूसरा सीजन ऑफिशियल तौर पर शुरू होने जा रहा है और कई कलाकारों के नाम इसके लिए कंफर्म हो गए है. पहले सीजन में ब्रायर यूनिवर्सिटी में हन्ना वेल्स और हॉकी स्टार गैरेट ग्राहम के बीच रोमांस की कहानी दिखाई गई थी और अगले सीजन में भी शायद उनके रोमांस को आगे बढ़ाया जाएगा. तो चलिए एक नजर डालते हैं सीरीज की अन्य डिटेल्स पर.
ऑफ कैंपस सीजन 2 हुआ कंफर्म
गैरेट का किरदार निभाने वाले बेलमोंट कैमेली ने हाल ही में कंफर्म किया है कि वह अगेल सीजन में वापसी करेंगे. Us Weekly से बात करते हुए उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की और कहा, " हम पूरे समय साथ रहेंगे. वहीं, एक्ट्रेस एला ब्राइट, जो कि सीरीज में हन्ना के रोल में नजर आईं थी उन्होंने भी सीरीज को लेकर अपडेट देते हुए कहा, " हम यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि सीजन 2 में हमारे लिए क्या नया है.
एंटोनियो सिप्रियानो और इंडिया फाउलर के बीच दिखेगा रोमांस
सीजन 2 में जॉन लोगन की कहानी की वापसी की उम्मीद है और इस भूमिका में एंटोनियो सिप्रियानो लौटेंगे. उनकी लवर का किरदार निभाने के लिए अब ऑफिशियल तौर पर कास्टिंग भी हो चुकी है. इंडिया फाउलर ग्रेस इवर्स के रूप में शो में शामिल हो गई हैं. फैंस उन्हें फियर स्ट्रीट प्रॉम क्वीन से जानते हैं. ग्रेस नए सीजन में लोगन की लवर के रोल में नजर आएंगी. हालांकि शो को लेकर अभी भी ये पुष्टि नहीं की गई है कि ग्रेस और लोगन सीजन 2 में लीड कपल के रोल में नजर आएंगे या फिर वह सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे.
शो में नजर आएंगे ये कलाकार
इस शो में मीका अब्दुल्ला एली हेज के रोल में, जेलन थॉमस ब्रूक्स इसमें टकर के रोल में और स्टीफन कैलिन सीरीज में डीन का रोल करते हुए दिखाई देंगे. इस शो में कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं.
जोश ह्यूस्टन जस्टिन नहीं बनेंगे ऑफ कैंपस सीजन 2 का हिस्सा
हालांकि शो के दूसरे सीजन में एक अहम कलाकार जोश ह्यूस्टन इस बार जस्टिन के रोल में नजर नहीं आएंगे. टीवी गाइड से बात करते हुए क्रिएटर लुइसा लेवी ने इस खबर की पुष्टि की थी कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा था, " अगले सीजन में नहीं, लेकिन मुझे जोश बहुत पसंद है और अगर मुझे किसी तरह जस्टिन को वापस लाने का मौका मिला, तो मैं उन्हें नजरअंदाज नहीं करूंगी. लेवी ने आगे कहा, "अगले सीजन में वह हमारे पास उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन कभी भी हार नहीं माननी चाहिए.
कब रिलीज होगा ऑफ कैंपस सीजन 2
वहीं, स्टीव हाउई फिल ग्राहम के रोल में वापसी करेंगे या नहीं इसको लेकर भी अभी कोई कंफर्मेशन नहीं आया है. सीरीज की रिलीज डेट को लेकर बात करें तो यह 2027 के मिड तक रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी तक इसकी कंफर्म रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.