---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 4: ‘सूर्या’ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सोमवार को भी की ताबड़तोड़ कमाई

Karuppu Box Office Collection Day 4: तमिल सुपरस्टार सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू ने सोमवार के दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ का आंकाड़ा पार कर लिया है.

Karuppu
Karuppu

Karuppu Box Office Collection Day 4: तमिल सुपरस्टार सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे तो यह सिनेमाघरों में देरी से रिलीज हुई थी, लेकिन उसके बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इतना ही नहीं दुनिया भर में मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, सोमवार के दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है चलिए जानते हैं.

करुप्पू ने सोमवार को किया इतना कारोबार

करुप्पू की वीकेंड के मुकाबले सोमवार के दिन रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. हालांकि उसके बाद भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार के दिन फिल्म ने 14.30 करोड़ की कमाई की है. इस मूवी की ऑक्यूपेंसी 40 प्रतिशत रही है. फिल्म ने तमिल में 10.28 करोड़ का कारोबार किया था और तेलुगु में 2.40 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

करुप्पू ने अब तक किया इतना कलेक्शन

बता दें की ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.50 करोड़ का कारोबार किया था और दूसरे दिन 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने चार दिनों में ग्रॉस कलेक्शन 110.26 करोड़ का कर लिया है और भारत में कुल कलेक्शन 94.98 करोड़ का कर लिया है. इतना ही नहीं इस मूवी ने दुनिया भर में वीकेंड पर 120.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. करुप्पू को लेकर बात करें तो इस फिल्म में सूर्या के अलावा तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आई हैं.

---विज्ञापन---

भूत बंगला ने किया इतना कलेक्शन

दूसरी ओर करुप्पू की रिलीज के बाद अन्य फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर भी असर पड़ा है. दरअसल, अक्षय कुमार की भूत बंगला की कमाई में गिरावट आई है. फिल्म ने पांचवें सोमवार को यानी कि अपने 32वें दिन सिर्फ 70 लाख का कारोबार किया है. इस मूवी ने अब तक दुनिया भर में 253.95 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Box Office Collection Day 18: ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार पर फिर लगा ब्रेक, 18वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2026 07:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.