Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कभी-कभी लोगों के साथ….’ Salman Khan ने अपने अकेलेपन की अफवाहों पर दी सफाई, बोले- ‘मम्मी पूछ रहीं…’

सलमान खान ने हाल ही में तनहाई और अकेलेपन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें बनने लगी. वहीं, अब एक्टर ने उस मामले पर सफाई दी है.

Salman Khan
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही खबरों में छाए रहते हैं. वह अक्सर ही अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक फोटो पोस्ट की थी. इस फोटो के साथ उन्होंने एक ऐसा कैप्शन दिया था, जिसमें वह तनहाई, अकेलेपन को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया उसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और तरह-तरह की बातें बनने लगी. जिसके बाद अब एक्टर ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है.

सलमान के इस पोस्ट पर मचा बवाल

दरअसल, 17 मई रविवार की शाम को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपनी बॉडी दिखाते हुए फोटो शेयर की थी. इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “मेरे द्वारा, स्वयं के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा. अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता… अब इसके बाद आपको यह पता लगाना होगा कि आपको क्या करना है. उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया था और लोग सलमान खान की तनहाई को लेकर बातें बनाने लगे थे.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने दी सफाई

वहीं, इस पोस्ट के बाद सोमवार की देर रात को सलमान खान ने सफाई देते हुए एक और पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, “अरे यार मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा हूं. जब मेरे पास इतना बड़ा अद्भुत परिवार और दोस्त हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं और जब मेरे पास आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, मैं अब तक का सबसे बड़ा ना शुक्र बनूंगा. कभी-कभी लोगों के साथ रह कर पक जाता हूं, इसलिए सिर्फ मी टाइम, बस. इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज बना दिया, मम्मी पूछ रही है, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार.

सलमान के फैंस ने ली राहत की सांस

सलमान खान के इस पोस्ट से फैंस ने राहत की सांस ली है. इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “तुम्हारे पास हमेशा मेरा दिल है. आपकी हंसी हमेशा महफिलों को सजाए. एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरे यार सल्लू भाई. तुम कहने के लिए नहीं तुम्हें है मुहब्बत. तुम्हारी हर पर्सनल चीज और क्या हुआ पोस्ट मैटर करता है जान हो तुम सल्लू भाई. खैर शुक्र है कि ऐसा कुछ नहीं वरना तुम तो हम जैसे हजारों लाखों की मोटिवेशन हो यार बॉस धन्यवाद आप सब ठीक हैं.

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

काम को लेकर बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा हैं और यह इंडो चाइना वॉर के ऊपर बनी है. फिल्म में बैटल ऑफ गलवान की कहानी दिखाई जाएगी. हालांकि अभी तक मूवी की रिलीज डेट कंफर्म नहीं हुआ है. इसके अलावा वह साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी जल्द ही नजर आने वाले हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Karuppu Box Office Collection Day 4: ‘सूर्या’ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सोमवार को भी की ताबड़तोड़ कमाई

First published on: May 19, 2026 08:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola