https://www.instagram.com/reel/DYh0TfzzC_p/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Entertainment News Live In Hindi: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में पुलिस के हाथ एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगा है. इस वीडियो में ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती हुई नजर आ रही हैं. इसके करीब 57 मिनट बाद, कुछ लोग सीढ़ियों पर ट्विशा को सीपीआर (CPR) देते हुए दिखाई देते हैं. लगभग तीन मिनट तक सीपीआर देने के बाद तीन पुरुष उन्हें उठाकर नीचे की ओर ले जाते हैं. दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज उसी दिन का है, जिस दिन ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी. पुलिस इस वीडियो के आधार पर आगे की जांच कर रही है.
Bhopal, Madhya Pradesh: CCTV footage of the Twisha Sharma death case in Bhopal.
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
(Video Source: Police) pic.twitter.com/CaV6tMT2AS
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का आज जन्मदिन
बॉलीवुड सिनेमा में जब भी संघर्ष और कामयाबी की सबसे बड़ी मिसाल दी जाती है, तो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सबसे ऊपर आता है. आज, 19 मई 2026 को नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक समय ऐसा था जब नवाज दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर काम की तलाश में भटक रहे थे, तंगहाली के दिनों में उन्होंने चौकीदार तक की नौकरी की, लेकिन उनके भीतर के कलाकार ने कभी हार नहीं मानी. आइए, उनके जन्मदिन के इस बेहद खास मौके पर जानते हैं कि कैसे एक छोटे से गांव का लड़का अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड सुपरस्टार बन गया.
‘राजा शिवाजी’ ने 19वें दिन कितना कलेक्शन किया?
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे सोमवार (18वें दिन) भारत में 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. जहां अब तक फिल्म की कुल नेट कमाई 85.70 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को सबसे ज्यादा मजबूती मराठी वर्जन से मिल रही है, जहां दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है. हालांकि, हिंदी बेल्ट में फिल्म की रफ्तार उतनी तेज नहीं है. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अभी करीब 14.30 करोड़ रुपये की और जरूरत है, जो आने वाले दिनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.
पहले ये फिल्म 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया. फिर मेकर्स ने जानकरी दी कि इसे 4 जून को रिलीज किया जाएगा, लेकिन ये डेट भी पोस्टपोन कर दी गई. वहीं अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मेकर्स को फिल्म की नई रिलीज डेट मिल गई है और हो सकता है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाए...पूरी खबर पढ़ें
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘एनिमल’ में अपने दमदार और खौफनाक किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले बॉबी अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है, और अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आइए जानते हैं, वो क्या है?...पूरी खबर पढे़ं
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. रिया चक्रवर्ती भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. लेकिन अब शायद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है.
https://www.instagram.com/p/DYhaRx0td4y/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
राजकुमार हिरानी की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का पोस्टर आज जारी कर दिया गया है. इसे आप 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
https://www.instagram.com/p/DYgtS0TskCJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
OTT Releases This Week: मई का तीसरे बोर होने की जरूरत नहीं है. इस हफ्ते ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन आ रहा है. यहां आपको घर बैठे ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं. लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा की कोर्टरूम थ्रिलर से लेकर रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग', जैसी कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं....पूरी खबर पढ़ें
प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू स्टारर फिल्म वाइब का पोस्टर रिलीज हो गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. यह मूवी सिनेमाघरों में 18 सितंबर को दस्तक देगी.
https://www.instagram.com/reel/DYg2PqlCM04/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म की कहानी आजादी से पहले के बारे में है. जहां एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन आजादी के बाद दोनों अलग हो जाते हैं. इस फिल्म में शरवरी वाघ और वेदांत रैना की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. ट्रेलर काफी भावुक कर देने वाला है. इसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है और फिल्म सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज होगी.
https://www.instagram.com/reel/DYguEtqRE2q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
भारती सिंह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कॉमेडियन हैं. उन्होंने स्क्रीन राइटर हर्ष लिम्बाचिया से 9 साल पहले शादी की थी और कपल के दो बच्चे भी हैं. भारती हमेशा ही अपने बच्चों के साथ फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालांकि हाल ही में भारती और हर्ष को लेकर तलाक की अफवाह उड़ रही है. खबरों के मुताबिक दोनों की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें चल रही हैं. वहीं, अब भारती ने इसको लेकर रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
संभावना सेठ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. हालांकि वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. वह बीते 10 साल से मां बनने का प्रयास कर रही हैं. लेकिन मिसकैरेज और 8 फेल्ड IVF के कारण वह मां बनने में असफल रही हैं. हालांकि अब वह सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...
वेब सीरीज ऑफ कैंपस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. हिट कॉलेज रोमांस ड्रामा ऑफ कैंपस का दूसरा सीजन ऑफिशियल तौर पर शुरू होने जा रहा है और कई कलाकारों के नाम इसके लिए कंफर्म हो गए है. पहले सीजन में ब्रायर यूनिवर्सिटी में हन्ना वेल्स और हॉकी स्टार गैरेट ग्राहम के बीच रोमांस की कहानी दिखाई गई थी और अगले सीजन में भी शायद उनके रोमांस को आगे बढ़ाया जाएगा. तो चलिए एक नजर डालते हैं सीरीज की अन्य डिटेल्स पर. यहां पढ़ें पूरी खबर...
पर्सनल लाइफ के तनाव को पीछे छोड़ एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस 2026 के मंच पर पूरी तरह छा गई हैं. पति सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बीच मौनी ने ब्लैक मिनी ड्रेस और ट्रेंच कोट में अपनी ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे हैं कि वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से समझौता करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें घटना वाले दिन कुछ लोग उन्हें सीपीआर देते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी दिन का है, जिस दिन ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर खुदकुशी की थी.
फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी देखनी हो तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जीवन को देखिए. पाई पाई को मोहताज रहने वाले और गुजारे के लिए वॉचमैन की नौकरी करने वाले नवाज आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने रातों रात उनकी किस्मत बदलकर उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया. पूरी खबर यहां पढ़िए...
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिए हैं और इसका कुल कलेक्शन 85.70 करोड़ के पार पहुंच गया है. तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में अब भी ऑडियंस का उत्साह बना हुआ है. अब सबकी नजरें 100 करोड़ के जादुई आंकड़े पर टिकी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...