Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये जबरदस्त फिल्में-सीरीज, घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Upcoming OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज. नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर परिणीति चोपड़ा, इमरान हाशमी और बेन एफ्लेक की थ्रिलर मूवीज घर बैठे आपका वीकेंड मजेदार बनाने आ रही हैं.

Upcoming OTT Releases This Week: ओटीटी (OTT) लवर्स के लिए यह हफ्ता एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज लेकर आ रहा है. नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video), जियो हॉटस्टार और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा और स्पाई-रोमांस फिल्मों और सीरीज की लंबी लाइन लगने वाली है. परिणीति चोपड़ा की सस्पेंस फिल्म से लेकर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर बड़ा धमाका होना जा रहा है.  

परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव'

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और देवेन भोजानी स्टारर क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' (Reporting Live) 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म में परिणीति एक निडर युवा जर्नलिस्ट और देवेन उनके कैमरामैन के रोल में हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर बालू-माफिया के एक खौफनाक सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हैं.

---Advertisement---

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2'

थिएटर्स में 14 अगस्त को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छाने को तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 9 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

हॉलीवुड थ्रिलर 'एनिमल्स' और 'कैरी'

हॉलीवुड फैंस के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं. बेन एफ्लेक और केरी वाशिंगटन स्टारर किडनैपिंग थ्रिलर मूवी 'एनिमल्स' (Animals) 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. वहीं, समर एच. हॉवेल की टीनेज थ्रिलर फिल्म 'कैरी' (Carrie) 7 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी.

---Advertisement---

तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा 'मंदाडी'

साउथ सिनेमा लवर्स के लिए तमिल स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा 'मंदाडी' (Mandaadi) 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म की कहानी तमिलनाडु की पारंपरिक सेलबोट-रेसिंग पर आधारित है, जिसमें एक्टर सूरी (Soori) और सुहास (Suhas) के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जाएगा.

कोरियन स्पाई ड्रामा '100 डेज'

के-ड्रामा (K-Drama) के दीवानों के लिए 10 structure अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर साउथ कोरियन हिस्टोरिकल स्पाई-रोमांस सीरीज '100 डेज ऑफ डिसेप्शन' (100 Days Of Deception) आ रही है. 1932 के जापानी शासन के बैकड्रॉप पर बनी यह सीरीज 100 दिनों के सीक्रेट जासूसी मिशन पर निकली एक जेबकतरी और इंटरप्रेटर की दिलचस्प कहानी पेश करती है.

---Advertisement---
First published on: Oct 05, 2026 08:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola