Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60: दो महीनेबाद भी नहीं रुकी ‘हनुमान अंश’ की कमाई, जानें 60वें दिन का कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60: बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर दो महीने पूरे कर लिए हैं. जानें 60वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60: फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी दर्शकों के बीच छाई हुई है. दो महीने बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है. आइए फिल्म के 60वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

दो महीनेबाद भी छाई रही ‘हनुमान अंश’

मात्र 2 करोड़ रुपये के बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए दुनियाभर में इस फिल्म ने ₹420 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय कर ली है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और कास्ट को खूब सराहा गया. हैरानी की बात ये है कि रिलीज के पहले दो हफ्ते ये फिल्म बिल्कुल नहीं चली. वहीं तीसरे हफ्ते से इसने कमाल कर दिया.

---विज्ञापन---

60वें दिन की कमाई

बात करें 60वें दिन की कमाई की तो सैकनिल्क के मुताबिक, 60वें दिन अब तक ‘हनुमान अंश’ ने 65 लाख की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹384.33 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹325.38 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फ़ाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

तीसरे जाफ्ते से हुआ चमत्कार

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश ने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये की कमाई की थी. पहले दो हफ्तों तक इसकी कमाई रोजाना लाखों में रही. ऐसे में फिल्म के शो भी कम हो गए थे. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ी और देखते-देखते ही जैसे चमत्कार हो गया. मात्र 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़, चौथे हफ्ते 61 करोड़, पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़, छठे हफ्ते 80.25 करोड़, सातवें हफ्ते 44.80 करोड़ और आठवें हफ्ते 29.20 करोड़ की कमाई की.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित है. इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 08:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola