Jailer 2 Hindi Trailer: सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. सिनेमाघरों में ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. ट्रेलर के आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं. खास बात ये है कि रजनीकांत के अलावा इस बार फिल्म में कई बड़े स्टार्स का कैमियो देखने को मिलने वाला है.
जेलर 2 का ट्रेलर
जेलर 2 के ट्रेलर में रजनीकांत ने एक बार फिर अपने मुथुवेल पांडियन के रोल में वापसी कर रहे हैं. ट्रेलर में रजनीकांत के जबरदस्त डायलॉग्स हैं. इसके साथ इसमें कई बड़े साउथ स्टार्स की झलक भी देखने को मिली है. बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, और जैकी श्रॉफ का कैमियो भी दिखा. ट्रेलर में इन स्टार्स की झलक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर और उत्साह बढ़ा दिया है. करीब ढाई मिनट के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है.
फिल्म में शामिल बड़े स्टार्स
15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एसजे सूर्या और सूरज वेंजारामूडु लीड रोल में हैं. बताया जा रहा है कि जेलर 2 में कई कैमियो भी देखने को मिलेंगे. इसमें मोहनलाल और शिवा राजकुमार का स्पेशल कैमियो भी शामिल है.
कब रिलीज होगी ‘जेलर 2’?
बात करें फिल्म की तो ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई फिल्म जेलर की सीक्वल है. इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है. फिल्म के जरिए सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने धांसू किरदार में वापसी करेंगे. हालांकि, इस बार कहानी में कई नए चेहरे और नए किरदार भी देखने को मिलेंगे. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पहले ही जारी कर दी थी. ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.