Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

8 एपिसोड की दिल दहला देने वाली सीरीज, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग

Web Series: ओटीटी पर वैसे तो हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं. एक ऐसी हॉरर-थ्रिलर, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Bhram Series

Web Series: ओटीटी पर यूं तो हर तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कुछ सबसे अलग और शानदार तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके एक बहुत ही शानदार हॉरर सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. खौफनाक कहानी के साथ ही ये सीरीज साइकोलॉजी और थ्रिल से भरपूर है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौसनी सीरीज?

हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ‘भ्रम’ है. इस सीरीज की कहानी अलीशा खन्ना (कल्कि कोचलिन) नाम की एक नॉवेलिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अलीशा का एक दर्दनाक एक्सीडेंट हो जाता है, जिसके बाद वो एक पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रही होती है. एक्सीडेंट के बाद अलीशा का मिसकैरेज और फिर उसके पति कि मौत भी हो जाती है. ऐसे में अलीशा कुछ दिनों के लिए अपनी बहन अंकिता (भूमिका चावला) और जीजा पीटर (संजय सूरी) के घर शिफ्ट हो जाती हैं.

---विज्ञापन---

सस्पेंस देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

लेकिन वहां वो अपने आप को एक मायाजाल में फंसा हुआ महसूस करती हैं. इसके बाद वो एक लोकल केस को भी सुलझाने निकलती हैं, जहां एक टीनएज लड़की गायब हो गई होती है. अलीशा इस केस की तह तक जाने की कोशिश करती है और इसके लिए डॉ. राव के पास जाती है. इसके आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं. इसका सस्पेंस देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

कहां देखें?

इस सीरीज की कहानी नॉवेल ‘द अदर साइड ऑफ हर’ पर आधारित है, जिसे हरि कुमार ने लिखा है. सीरीज में कल्कि कोचलिन, भूमिका चावला, संजय सूरी और एजाज खान लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं. 8 एपिसोड की इस सीरीज को IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 10:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola