Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: वीकेंड के बाद भी नहीं थमी ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार, 186 करोड़ पार हुआ कुल कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में भी सुपरहिट साबित हुई है. सोमवार शाम 7 बजे तक 12.39 करोड़ की कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 188.89 करोड़ रुपये हो गया है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम : द कन्क्लूजन’ (‘Drishyam 3: The Conclusion’) का जलवा मंडे टेस्ट में भी बरकरार है. वीकेंड पर तूफानी कमाई करने और रविवार को पूरे 61.00 करोड़ का बंपर बिजनेस करने के बाद, फिल्म ने वर्किंग मंडे को भी थिएटर्स में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम तक की कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 188.89 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

मंडे टेस्ट में 188 करोड़ पार

वीकेंड बीतने के बाद अक्सर फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘विजय सलगांवकर’ का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा. रविवार को 61.00 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन करने के बाद, ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक फिल्म ने सोमवार शाम 7 बजे तक 12.39 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 188.89 करोड़ रुपये हो चुकी है.

---विज्ञापन---

तीन दिनों में 150 करोड़ क्लब

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन (शुक्रवार) 15,759 शोज पर 62 करोड़ रुपये बटोरे थे, जबकि दूसरे दिन (शनिवार) 16,868 शोज के साथ 53.50 करोड़ की जबरदस्त कमाई की. तीसरे दिन (रविवार) शुरुआती ट्रेंड्स में 39.29 करोड़ (5:30 बजे तक) और दिन के अंत तक 61 करोड़ का नेट बिजनेस दर्ज हुआ, जिससे फिल्म ने वीकेंड में ही 150 करोड़ का माइलस्टोन पार कर लिया था.

स्टारकास्ट और अक्षय खन्ना का एग्जिट

अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) के डायरेक्शन में बनी 2 घंटे 30 मिनट की इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और रजत कपूर जैसे दिग्गज कलाकार हैं. दिलचस्प बात यह है कि पहले अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) भी इस फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया था.

---विज्ञापन---

2022 में ‘दृश्यम 2’ का धमाका

इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था, जिसका रन टाइम 2 घंटे 22 मिनट था. उसमें अक्षय खन्ना, अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की जुगलबंदी को दर्शकों ने सिर आंखों पर बैठाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी.

2015 से चला आ रहा सस्पेंस

---विज्ञापन---

2015 में रिलीज हुई पहली ‘दृश्यम’ (रन-टाइम 2 घंटे 43 मिनट) में 2 और 3 अक्टूबर की ‘सत्संग वाली कहानी’ ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. 11 साल बाद भी विजय सलगांवकर की दिमागी चालाकी का वही क्रेज आज ‘दृश्यम 3’ की इस ऐतिहासिक कमाई में साफ नजर आ रहा है.

First published on: Oct 05, 2026 07:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola