Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आश्रम 4’ को लेकर फैंस के लिए आई अपडेट, जयपुर में चल रही सीरीज की शूटिंग

Aashram 4: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग जयपुर में शुरू हो गई है. प्रकाश झा के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज में पुराने किरदार एक बार फिर वापसी कर रहे हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Aashram Season 4 Update
Aashram Season 4 Update

Aashram 4: ओटीटी (OTT) की दुनिया की सबसे चर्चित और विवादित वेब सीरीज में से एक ‘आश्रम’ (Aashram) के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर ‘आश्रम 4’ (Aashram 4) की शूटिंग ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुकी है. पिंक सिटी जयपुर में सीरीज की पूरी स्टारकास्ट और क्रू डेरा डाले हुए है. ‘बाबा निराला’ के खौफनाक पाखंड और नए ट्विस्ट के साथ कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सेट पर काम जोरों-शोरों से चल रहा है.

जयपुर में शुरू हुई शूटिंग

‘बाबा निराला’ का साम्राज्य एक बार फिर पर्दे पर लौटने को तैयार है. ‘आश्रम 4’ की शूटिंग राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरू हो चुकी है. सीरीज की पूरी स्टार टीम और टेक्निकल क्रू यहां जमा होकर नए सीजन के सीन्स की शूटिंग में बिजी हैं.

---विज्ञापन---

प्रकाश झा का फिर से डायरेक्शन

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर प्रकाश झा (Prakash Jha) एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं. पिछले तीनों सीजन्स की अपार सफलता के बाद वे इस बार भी कहानी को और ज्यादा ग्रिपिंग और बोल्ड अंदाज में पेश करने की पूरी तैयारी में हैं.

बॉबी देओल का बाबा निराला स्वैग

एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर अपने आइकोनिक और खतरनाक किरदार ‘बाबा निराला’ (Baba Nirala) के रूप में गर्दा उड़ाने आ रहे हैं. ‘बाबा जपो नाम’ के नारे के साथ बॉबी के इस किरदार को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

---विज्ञापन---

पुराने किरदारों की धमाकेदार वापसी

नए सीजन में कहानी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ‘आश्रम’ के कई पुराने और पसंदीदा कलाकार भी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. पुराने कैरेक्टर्स के साथ आने से आश्रम की अंदरूनी राजनीति और बाबा निराला के भविष्य की जंग और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है.

रिलीज डेट पर टिकी नजरें

फिलहाल जयपुर के अलग-अलग लोकेशंस पर कलाकार अपने-अपने हिस्से के सीन्स शूट कर रहे हैं. शूटिंग शुरू होने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और अब हर किसी की नजरें ‘आश्रम 4’ की ऑफिशियल रिलीज डेट पर टिकी हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 09:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola