---विज्ञापन---
Prime Video पर आते ही बवाल काट रही 2 घंटे 30 मिनट की तगड़ी थ्रिलर फिल्म, पूरी कहानी है एकदम जबरदस्त
अमेजन प्राइम वीडियो पर एक जबरदस्त रोमांटिक थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम हो गई है. सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित होने के बाद मेकर्स ने इसे 21 दिनों के अंदर ही इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया है.
हर हफ्ते नई फिल्में थिएटर्स में दस्तक देती हैं और कुछ समय बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होती हैं. इस हफ्ते प्राइम वीडियो पर एक ऐसी ही नई रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम हो चुकी है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के केवल 21 दिनों के भीतर ही बड़े पर्दे से हट गई थी. स्टार किड्स से सजी इस कम बजट की फिल्म का दर्शक ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अजय भूपति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त बताई जा रही है...
प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीम
30 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' (Srinivasa Mangapuram) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध है. सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी के चलते मेकर्स ने इसे महज 3 हफ्तों के भीतर ही ओटीटी पर उतार दिया है.
5 भाषाओं में देखने का मौका
यह फिल्म ओटीटी पर केवल साउथ की भाषाओं तक सीमित नहीं है. प्राइम वीडियो पर इसे ओरिजिनल तेलुगु भाषा के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी डब करके रिलीज किया गया है, जिससे पूरे देश के दर्शक इसका मजा ले सकते हैं.
राशा थडानी और जय कृष्णा की फिल्म
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के साथ ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा नजर आए है. वहीं, फिल्म में विलेन का कड़क रोल सीनियर एक्टर मोहन बाबू ने निभाया है.
बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप
करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को खींचने में नाकाम रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 7.33 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई, जिसके बाद इसे थिएटर्स से हटाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया.
दुश्मनी और प्यार की कहानी
फिल्म का डायरेक्शन अजय भूपति ने किया है. कहानी श्रीनू और मांगा की है जो एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. लेकिन उन दोनों के प्यार के बीच उनके परिवार की सालों पुरानी कड़वी दुश्मनी आ जाती है. इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट और एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.