Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म, IMDb पर भी मिली शानदार रेटिंग

रवि तेजा स्टारर ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म 'इरुमुडी' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर-1 ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म को ओटीटी लवर्स काफी पसंद कर रहे हैं.

ओटीटी (OTT) की दुनिया में इन दिनों साउथ सिनेमा की फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में अपनी ब्लॉकबस्टर कमाई से तहलका मचाने के बाद, तेलुगू सिनेमा के 'मास महाराजा' रवि तेजा (Ravi Teja) की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'इरुमुडी' (Irumudi) ने अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एंट्री मार ली है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही इस इमोशनल-थ्रिलर फिल्म ने तगड़ा बज बना दिया है और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के दम पर यह भारत में सीधे नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.  

नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1

बीते 1 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई रवि तेजा की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'इरुमुडी' अब नेटफ्लिक्स पर डिजिटली स्ट्रीम हो चुकी है. रिलीज होते ही फिल्म ने ओटीटी पर अपनी धाक जमा ली है और व्यूअरशिप के मामले में नंबर-1 पोजीशन हासिल कर ली है.

---Advertisement---

बाप-बेटी का इमोशनल और मर्डर थ्रिल

फिल्म की कहानी 'तिरुनाथ' (रवि तेजा) और उनकी छोटी बच्ची के बीच के बेहद खूबसूरत और इमोशनल रिश्ते पर आधारित है. एक पिता अपनी बेटी की खातिर पूरी दुनिया से भिड़ जाता है. हालांकि, कहानी में असली भूचाल तब आता है जब एक मर्डर हो जाता है और इसका सारा इल्जाम तिरुनाथ पर आ जाता है. यहीं से सस्पेंस और एक्शन की एक नई राइड शुरू होती है.

रवि तेजा और शिवा निर्वाण की जोड़ी

फिल्म का डायरेक्शन शिवा निर्वाण (Shiva Nirvana) ने किया है. इससे पहले यह जोड़ी साल 2023 की हिट फिल्म 'कुशी' और 2026 की 'भरथा महाशयुलकु विज्ञाप्ति' ('Bharatha Mahashayulaku Vignapti') में साथ काम कर चुकी है. फिल्म में रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी नक्षत्र मुख्य भूमिकाओं में हैं.

---Advertisement---

IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कसावट और इमोशनल प्लॉट के चलते इसे रिव्यू साइट IMDb पर 10 में से 7.1 की बेहतरीन रेटिंग हासिल हुई है, जो इसे एक परफेक्ट मस्ट-वॉच बनाती है.

बॉक्स ऑफिस पर 259 करोड़ का बिजनेस

नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाने से पहले 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी. फिल्म ने भारत में नेट 228.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि वर्ल्डवाइड लेवल पर इस सुपरहिट मूवी ने 259 करोड़ रुपये से अधिक का कुल कलेक्शन अपने नाम किया था.

---Advertisement---
First published on: Oct 04, 2026 05:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola