Chandrika Dixit: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने ठेले को लेकर चर्चा में हैं. कभी सड़क किनारे वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली चंद्रिका ने बाद में अपनी दुकान भी खोल ली थी. इसके बाद उन्हें दुकान पर वड़ा पाव बेचते हुए देखा जाता था, लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें वह फिर से ठेले पर नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आते ही लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर चंद्रिका दोबारा ठेले पर क्यों लौट आई हैं?
अब क्या बेच रहीं चंद्रिका?
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका एक मोमो के ठेले पर खड़ी दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान एक इंफ्लुएंसर उनसे पूछता है कि क्या वह फिर से कार्ट यानी ठेले पर आ गई हैं? इस पर चंद्रिका मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं, ‘क्यों, मैं कार्ट पर नहीं रह सकती क्या?’ इसके बाद वह साफ करती हैं कि इस बार ठेले पर वड़ा पाव नहीं, बल्कि कुछ नया लेकर आई हैं.
अब मोमो बेचेंगी चंद्रिका दीक्षित?
चंद्रिका वीडियो में बताती हैं कि वह लोगों के लिए स्पेशल मोमो लेकर आई हैं. उनका कहना है कि उन्होंने एक बार फिर लोगों के लिए कार्ट लगाया है. साथ ही वह यह भी साफ करती हैं कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनका वड़ा पाव का काम बंद हो गया है. चंद्रिका कहती हैं कि वड़ा पाव की दुकान अपनी जगह अच्छी चल रही है.
चंद्रिका ने फिर ट्राय किया कुछ नया?
चंद्रिका आगे बताती हैं कि सर्दियां आने वाली हैं और इसी वजह से वह लोगों के लिए ठेले पर गर्मागर्म चीज लेकर आई हैं. यानी चंद्रिका ने अपने पुराने अंदाज में ही कुछ नया ट्राय करने का फैसला किया है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें फिर से ठेले पर देखकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं.
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में भी आई थीं नजर
चंद्रिका दीक्षित की बात करें तो उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में भी देखा जा चुका है. इस शो को अनिल कपूर ने होस्ट किया था. शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई थी. इसके अलावा चंद्रिका पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं.
पति संग हुआ था विवाद
पति यश दीक्षित के साथ उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आई थीं. दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे. हालांकि, बाद में दोनों के बीच सुलह की खबर सामने आई. चंद्रिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं.