---विज्ञापन---
Jana Nayagan Box Office Collection Day 6: मंगलवार को भी ‘जन नायकन’ की बल्ले-बल्ले, इतने करोड़ का किया कलेक्शन
Jana Nayagan Box Office Collection Day 6: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है. 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे. सोमवार की हल्की गिरावट के बाद मंगलवार यानी छठे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्म ने करोड़ों में बिजनेस किया है. आइए जानते हैं फिल्म का छठे दिन का कुल कलेक्शन कितना हुआ...
6वें दिन भी अच्छी कमाई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) का जलवा बरकरार है. सोमवार के बाद छठे दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.42 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया.
140 करोड़ पार हुई फिल्म
मंगलवार की कमाई को मिलाकर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 141.32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. महज छह दिनों के भीतर 141 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार करके फिल्म ने अपनी धमाकेदार सफलता साबित कर दी है.
ऐसा रहा अब तक सफर
फिल्म ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 21 करोड़, तीसरे दिन 28 करोड़, चौथे दिन रविवार को 32 करोड़ और पांचवें दिन सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया था.
सात महीने की देरी से रिलीज
यह फिल्म पहले इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने में देरी की वजह से इसे टाल दिया गया था. आखिरकार 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद जुलाई में फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी.
धांसू पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा
डायरेक्टर एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा (Political Action Drama) फिल्म है. इस फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल (Bobby Deol), पूजा हेगड़े और प्रकाश राज जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.