---विज्ञापन---
Prime Video पर जमकर बवाल काट रही 8 एपिसोड की सबसे तगड़ी सीरज, कहानी में कदम-कदम पर मिलेगा सस्पेंस
अमेजन प्राइम वीडियो की एक सुपरहिट सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. बहरीन एक्टर्स से सजी 8 एपिसोड की यह सीरीज एक लाचार पिता और पुलिस अधिकारी के बीच के रोमांचक खेल को दर्शाती है.
अगर आप किसी ऐसी वेब सीरीज की तलाश में हैं जो आपको शुरुआत से अंत तक बांधकर रखे और सोचने पर मजबूर कर दे, तो 'ब्रीथ' आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. यह भारत की उन शुरुआती चर्चित वेब सीरीज में से एक है, जिसने डिजिटल दुनिया में क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा का दायरा पूरी तरह से बदल दिया था. सस्पेंस और इमोशन से भरपूर इस सीरीज की कहानी एक पिता के संघर्ष पर आधारित है.
बेबस पिता की खौफनाक कहानी
सीरीज की कहानी डैनी मस्कारेन्हास नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बेटा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. अपने बच्चे को बचाने के लिए आर्गन ट्रांसप्लांट की लिस्ट में उसे ऊपर लाने की खातिर एक बेबस पिता किस हद तक जा सकता है और क्या-क्या अपराध कर सकता है, यही इस सीरीज की मुख्य धुरी है.
आर. माधवन और अमित साध की भिड़ंत
आर. माधवन ने एक ऐसे लाचार पिता का किरदार निभाया है, जिससे दर्शक एक ही समय पर नफरत भी करते हैं और हमदर्दी भी जताते हैं. वहीं, अमित साध ने क्राइम ब्रांच अफसर कबीर सावंत के रूप में बेहतरीन काम किया है. दोनों कलाकारों के बीच चूहे-बिल्ली की यह रेस सीरीज को बहुत रोमांचक बनाती है.
थ्रिलर ड्रामा का बेहतरीन नजारा
मयंक शर्मा के निर्देशन में बनी यह सीरीज सिर्फ अपराध की दुनिया नहीं दिखाती, बल्कि इंसानी दिमाग के उस पहलू को उजागर करती है जहां सही और गलत का अंतर खत्म हो जाता है. कुल 8 एपिसोड की यह सीरीज दर्शकों को एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देती.
आईएमडीबी पर मिली शानदार रेटिंग
26 जनवरी 2018 को रिलीज हुई इस सीरीज को आईएमडीबी (IMDb) पर 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है. भारतीय ओटीटी स्पेस की शुरुआत के दौरान आई इस सीरीज ने अपनी कसावट भरी कहानी और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय के बल पर दर्शकों व समीक्षकों दोनों से खूब वाहवाही बटोरी थी.
प्राइम वीडियो पर है उपलब्ध
इस थ्रिलर फ्रेंचाइजी का पहला सीजन अपनी अलग और इमोशनल कहानी की वजह से आज भी बेहद खास माना जाता है. यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखने के लिए उपलब्ध है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.