---विज्ञापन---
8 एपिसोड की इस सीरीज ने Netflix पर मचाया तांडव, लगातार OTT पर कर रही ट्रेंड
Netflix Series: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस जापानी साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज ने तहलका मचा दिया है. 8 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए.
8 एपिसोड की सीरीज
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज आई, जिसकी कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. ओटीटी पर आते ही इस सीरीज ने तहलका मचा दिया. ये एक जबरदस्त साइंस-फिक्शन और थ्रिलर-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है.
कौनसी सीरीज
हम बात कर रह हैं नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘ह्यूमन वेपर’ की, जो एक गैस से बने व्यक्ति की कहानी है. 'ह्यूमन वेपर' (Human Vapor) एक जापानी साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज है.
नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड
ये सीरीज 1960 की क्लासिक जापानी फिल्म 'द ह्यूमन वेपर' का मॉडर्न वर्जन है. इंडिया में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने अपनी धाक जमा ली है और ये भारत में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड भी कर रही है.
वेपर मैन की कहानी
सीरीज की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका शरीर वाष्प (गैस) का बना होता है. उसके पास खास शक्तियां हैं, जो गैस का रूप लेकर लोगों को मौत के घाट उतारता है. ऐसे में उसे पकड़ने की हर कोशिश की जाती है, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहती हैं. आगे की कहानी बड़ी थ्रिलिंग है.
नेटफ्लिक्स पर मौजूद
8 एपिसोड की ये सीरीज जापान के बाद हाल ही में 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर इंडिया में रिलीज हुई है और अब ये यहां खूब पसंद की जा रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.