---विज्ञापन---
2 महीने से Netflix पर तहलका मचा रही ये रोमांटिक सीरीज, IMDb पर मिली 7.6 की धांसू रेटिंग
Netflix Series: Netflix पर मौजूद ये सीरीज 2 महीने दर्शकों का दिल जीत रही है. इसकी रोमांटिक कहानी ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. IMDb पर इसे शानदार रेटिंग मिली है.
Netflix Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. यहां हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है, जिनमें से ज्यादातर अपने शुरुआती दिनों में ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई रहती हैं. वहीं कुछ सीरीज ऐसी भी होती हैं, जिन्हें महीनों पसंद किया जाता है. आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी ही रोमांटिक ड्रामा सीरीज के बारे में बता रहे हैं. ये सीरीज लगभग 2 महीने पहले रिलीज हुई थी और अब भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. IMDb पर इस सीरीज को 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है.
2 महीने पहले हुई रिलीज
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो बीते जुलाई महीने में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अब सितंबर में भी ओटीटी पर छाई हुई है. 8 एपिसोड की इस रोमांटिक-ड्रामा सीरीज की कहानी और कास्ट लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं.
कौनसी सीरीज
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'मुसाफिर कैफे' की, जो सुधा और चंदर नाम के कपल के रिश्तों की एक मॉडर्न कहानी है. सुधा एक आजाद-ख्याल वाली डिवोर्स लॉयर है और चंदर शांत स्वभाव का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. दोनों की अरेंज्ड मैरिज के लिए हुई एक अजीब सी मुलाकात अचानक एक लिव-इन रिलेशनशिप में बदल जाती है.
चंदर-सुधा-प्रीति की कहानी
आगे किसी वजह से दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं और कहानी में तीसरे शख्स यानी प्रीति की एंट्री हो जाती है. प्रीति की चंदर संग अच्छी बनने लगती है. ऐसे में अब इस लव ट्रायएंगल में कौन, किसके साथ रहेगा और कौन जाएगा ये जानने के लिए आपको पूरी सीरीज देखनी पड़ेगी.
लीड रोल में ये स्टार्स
इस सीरीज में चंदर का किरदार विक्रांत मैसी, सुधा का किरदार वेदिका पिंटो और प्रीति का किरदार एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने निभाया है. 8 एपिसोड की सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ नेटफ्लिक्स पर लगातार स्ट्रीम हो रही है.
नॉवेल पर आधारित है सीरीज
ये सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की बेस्ट सेलिंग हिंदी नॉवेल 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित है. इसे रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया है और शरन्या राजगोपाल ने लिखा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.