Disha Salian Death Case: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पू्र्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामले एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब बड़ा कदम उठाया है. CBI ने दिशा के केस में औपचारिक रूप से FIR दर्ज कर ली है. इसमें मुख्य रूप से रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली सहित अन्य लोगों के साथ-साथ शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है.
FIR में कई बड़े नाम शामिल
सोमवार को इस मामले में CBI अधिकारियों ने जानकारी दी. एफआईआर में सामूहिक बलात्कार और हत्या की धाराएं लगाई गई हैं. इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी एफआईआर में शामिल है.
CBI has registered an FIR in the Disha Salian death case: CBI https://t.co/pXm6YJfqSZ
— IANS (@ians_india) September 14, 2026
कोर्ट की सख्ती के बाद जांच में तेजी
बता दें सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमई मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसी महीने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पूरी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दी थी. इसके साथ ही अदालत ने मामले में 6 साल तक एफआईआर दर्ज न करने पर मुंबई पुलिस पर सवाल भी उठाएं. अदालत ने छह साल तक इस मौत को महज एक ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (एडीआर) मानकर फाइल दबाए रखने और जांच में सामने आई बेहद चौंकाने वाली लापरवाहियों पर पुलिस को जमकर फटकार लगाई. वहीं अब इस मामले में तेजी से जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
#WATCH | Disha Salian Murder case | Mumbai: Disha Salian’s father Satish Salian’s advocate, Nilesh Ojha says, "… Today, we have filed a written complaint to the CP office and the JCP Crime accepted it and this complaint is the FIR now… Accused are Aaditya Thackeray, Dino Morea, Suraj Pancholi and his bodyguard, Parambir Singh, Sachin Vaze, and Rhea Chakraborty are all accused in this FIR… Parambir Singh was the main mastermind for the coverup in this case… He did a press conference and fabricated lies to save Aaditya Thackeray… All the details are in the FIR… NCB’s investigation paper proves that Aaditya Thackeray was involved in a drug business, that detail has been mentioned in this FIR…"
— ANI (@ANI) March 25, 2025
दिशा सालियान के पिता के वकील ने गिनाए दोषियों के नाम
इस मामले में दिशा सालियान के पिता के वकील ने सोमवार को कहा, ‘आज, हमने सीपी कार्यालय में एक लिखित शिकायत (FIR) दर्ज की है और जेसीपी क्राइम ने इसे स्वीकार कर लिया है. आरोपी हैं-आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड, परमबीर सिंह, सचिन वाजे और रिया चक्रवर्ती सभी इस एफआईआर में आरोपी हैं.’
आदित्य ठाकरे का भी नाम शामिल
आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘परमबीर सिंह इस मामले में लीपापोती करने वाले मुख्य मास्टरमाइंड थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदित्य ठाकरे को बचाने के लिए झूठ गढ़ा. पूरी डिटेल एफआईआर में है. एनसीबी के जांच पत्र से साबित होता है कि आदित्य ठाकरे ड्रग कारोबार में शामिल थे, इस एफआईआर में उसके बारे में डिटेल दी गई है.’
2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
बता दें दिशा सालियान, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को सुशांत सिंह की मौत के ठीक 6 दिन पहले दिशा की मुंबई के मलाड इलाके में एक बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. इस घटना के छह दिन बाद ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे. दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी. हालांकि फैंस लगातार उनकी और सुशांत की मौत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. साल 2023 में इस केस को दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई. 2025 में दिशा के पिता ने जांच में खामियों के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से न्याय की जांच की थी. अब इस मामले में गंभीरता से जांच जारी है.