किशोर कुमार का नाम भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज कलाकारों में शुमार है, जिनकी आवाज़, संगीत और अभिनय का जादू आज भी कायम है। दशकों बाद भी उनके गाने और उनसे जुड़े किस्से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। हालांकि, आज बात किशोर कुमार की नहीं, बल्कि उनकी तीसरी पीढ़ी की है, जो अपने-अपने अंदाज़ में उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही है। किशोर कुमार की पोतियां मुक्तिका गांगुली और वृंदा गांगुली, मशहूर गायक अमित कुमार की बेटियां हैं। अमित कुमार, किशोर कुमार और उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री-सिंगर रूमा गुहा ठाकुरता के बेटे हैं। किशोर कुमार और रूमा गुहा ठाकुरता की शादी 1950 में हुई थी और 1958 में दोनों का तलाक हो गया था। मुक्तिका गांगुली ने अपने दादा और पिता की तरह संगीत को अपना करियर चुना है। वह सिंगिंग से जुड़ी हैं और अपने पिता अमित कुमार के साथ परफॉर्म भी कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी म्यूजिक से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं और अपने पिता के साथ म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। वहीं, बड़ी पोती वृंदा गांगुली ने परिवार की म्यूजिकल विरासत से अलग रास्ता चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टैरो एक्सपर्ट और स्पिरिचुअल गाइड के तौर पर काम करती हैं और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जानकारी साझा करती हैं। इस तरह किशोर कुमार की दोनों पोतियां अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। एक तरफ मुक्तिका संगीत की दुनिया से जुड़ी हैं, तो दूसरी ओर वृंदा आध्यात्मिकता के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
---विज्ञापन---
Kishore Kumar की पोतियां Muktika-Vrienda हैं बेहद टैलेंटिड, एक बताती है भविष्य..दूसरी चलाती है जादू!
किशोर कुमार का नाम भारतीय सिनेमा के उन दिग्गज कलाकारों में शुमार है, जिनकी आवाज़, संगीत और अभिनय का जादू आज भी कायम है। दशकों बाद भी उनके गाने और उनसे जुड़े किस्से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। हालांकि, आज बात किशोर कुमार की नहीं, बल्कि उनकी तीसरी पीढ़ी की है, जो अपने-अपने अंदाज़ में उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही है।
First published on: Sep 11, 2026 05:55 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola