Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डायरेक्टर का बड़ा ऐलान, अब तुलसीदास पर बनेगी फिल्म ‘राम बोला’

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. इस मूवी की सफलता के बाद अब मेकर्स ने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. वह जल्द ही तुलसीदास के जीवन पर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘राम बोला’ है.

Ram Bola
Ram Bola

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. महज 2 करोड़ में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 200 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं, हनुमान अंश की सफलता के बाद महावीर जैन फिल्म्स और लेखक-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी एक और नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं.

मेकर्स ने हनुमान अंश के बाद नई फिल्म का किया ऐलान

दरअसल, हाल ही में हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी नई फिल्म रामबोला का ऐलान किया है. यह फिल्म महाकवि तुलसीदास पर आधारित होगी. फिल्म में उनकी असाधारण यात्रा के बारे में दिखाया जाएगा. जिन्होंने भारतीय संस्कृति और साहित्य पर एक गहरी छाप छोड़ी है. इस फिल्म को महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनेगी.

---विज्ञापन---

स्टारकास्ट और रिलीज डेट की जानकारी नहीं आई सामने

वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है. इसके अलावा इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर भी चीजें सामने नहीं आई हैं.

200 करोड़ के पार हुई हनुमान अंश

हनुमान अंश को लेकर बात करें तो यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनके विचारों पर आधारित है. फिल्म सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी, लेकिन शुरुआत में इसे काफी खराब रिस्पॉन्स मिला था. रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये कमाए थे. लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई अचानक बढ़ी. इसने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसने 38 दिनों में भारत में 214.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Oscars में जाते-जाते चूकी ‘हनुमान अंश’, इस वजह से नहीं मिली एंट्री

First published on: Sep 14, 2026 02:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola