Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shilpa Shetty से हुआ बड़ा अनर्थ! बप्पा के स्वागत में अनहोनी! नाराज़ हुए गणपति भक्त, जानिए मामला

गणेश चतुर्थी पर शिल्पा शेट्टी के घर भी बप्पा का आगमन हुआ। एक्ट्रेस ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ गणपति का स्वागत किया, लेकिन इस दौरान उनके पैरों में चप्पल नजर आने पर कुछ गणेश भक्त नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिल्पा को चप्पल उतारने की नसीहत दी। हालांकि, बाद की तस्वीरों में शिल्पा बिना चप्पल के बप्पा की आरती करती नजर आईं। अब उनका गणपति सेलिब्रेशन इसी वजह से चर्चा में है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 14, 2026 15:31
Share :
Shilpa Shetty

गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार शुरू हो चुका है और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी बप्पा का आगमन हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। हालांकि, बप्पा के स्वागत के दौरान एक्ट्रेस से हुई छोटी-सी चूक ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, गणपति की मूर्ति को घर लाते वक्त शिल्पा के पैरों में चप्पल नजर आई। जैसे ही उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, कुछ गणेश भक्तों ने इस बात पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट किया, “कम से कम अपनी चप्पल तो उतार लेतीं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “चप्पल पहनकर खड़ी हैं ये मैडम।” हालांकि, इसके बाद सामने आई तस्वीरों में शिल्पा बिना चप्पल के बप्पा की आरती करती नजर आईं। एक्ट्रेस पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करती दिखीं। ऐसे में माना जा रहा है कि बप्पा को घर के अंदर लाते वक्त हुई यह चूक पूजा के समय नहीं दोहराई गई। शिल्पा का गणपति सेलिब्रेशन हर साल सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार बप्पा से ज्यादा चर्चा उनकी चप्पलों की हो रही है।

First published on: Sep 14, 2026 03:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola