Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी लियोन ने बताया ‘एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री’ में आने पर क्या था उनके माता-पिता का रिएक्शन

Sunny Leone: मशहूर अदाकारा सनी लियोन एक बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने सबसे मुश्किल पलों में से एक के बारे में बात की और बताया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शामिल होने के बारे में बताया तो उनके परिवार को बहुत दुख हुआ था. लेकिन…

एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने को लेकर बोलीं सनी लियोन

अपनी बायोग्राफिकल वेब सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' में, एक्ट्रेस ने अपने जीवन के हर पड़ाव को याद किया. सनी ने यहां उस इमोशनल पल को भी याद किया जब उनके माता-पिता को पता चला कि वह एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आ गई हैं. इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि उनके माता-पिता के लिए इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल होगा, लेकिन असल बातचीत और भी ज्यादा दर्दनाक थी.

---Advertisement---

माता-पिता को पहले दी अच्छी खबर

सनी ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को इसके बारे में डायरेक्ट नहीं बताया. उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार को अच्छी खबर दी. सनी ने अपने माता-पिता को बताया कि उन्हें 'पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर' चुना गया है, जिससे उन्हें $100,000 का इनाम जीता है. हालांकि इससे भी बात नहीं बनी.

एक्ट्रेस के फैसले से हैरान हुआ परिवार

इसपर सनी की मां हैरान रह गईं और रोने से पहले पूछा कि क्या उन्होंने न्यूड पोज दिया था. सनी ने यह भी बताया कि उनकी मां ने पूछा कि उन्होंने "लियोन" स्टेज नेम क्यों चुना, जो उनके भाई का नाम था. पीछे मुड़कर देखने पर, एक्ट्रेस ने माना कि उन्होंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा था कि इस फैसले का उनके परिवार पर कितना गहरा असर पड़ेगा.

---Advertisement---

पिता हो गए थे निराश

सनी लियोन ने बताया कि उनके पिता इस बात से नाराज थे कि उन्होंने अपने माता-पिता से बिना बात किए इतना बड़ा फैसला ले लिया था. हालांकि वो निराश थे, लेकिन उन्होंने ये भी माना कि सनी ने पहले ही फैसला ले लिया था.

पिता ने दी सलाह

सनी के अनुसार, उनके पिता ने उनसे कहा कि अगर उन्होंने ये रास्ता चुना है, तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. भले ही उन्हें सनी का ये काम कभी पसंद नहीं आया, लेकिन उन्होंने सनी को सलाह दी कि वे पीछे मुड़कर देखने के बजाय ईमानदारी से नतीजों का सामना करें.

---Advertisement---

फैसले से पहले परिवार नहीं आया ख्याल

एक्ट्रेस के मुताबिक उनके एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने के पीछे सबसे बड़ी वजह आर्थिक आजादी थी, जिससे वो हफ्ते में $10,000 से $15,000 तक कमा सकती थीं, जो उस समय उनके लिए उपलब्ध किसी भी दूसरी नौकरी से कहीं ज्यादा था. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि भविष्य बनाने के चक्कर उन्होंने इस बात पर पूरी तरह से विचार नहीं किया था कि इस फैसले का उनके परिवार पर क्या असर पड़ेगा.

फैसले से पीछे नहीं हटी सनी लियोन

सनी ने बताया कि मेरी वजह से माता-पिता को लोगों की आलोचना और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने याद किया कि उनके माता-पिता दोनों ही इस स्थिति से जूझ रहे थे और उनके पिता अक्सर भावुक हो जाते थे. इस बीच उनके कई रिश्तेदारों ने परिवार से दूरी बना ली. उनके माता-पिता ने उन्हें ये काम छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि ऐसा करने से वो उनसे और दूर हो सकती हैं. लेकिन सनी अपने फैसले बनी रहीं.

---Advertisement---

बॉलीवुड में छाईं सनी लियोन

बता दें साल 2012 में आई फिल्म 'जिस्म 2' से सनी लियोन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और उसके बाद से लगातार फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ रही हैं. उन्होंने 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला', 'मस्तीज़ादे', 'वन नाइट स्टैंड' और 'केनेडी' जैसी फिल्मों में काम किया है.

First published on: Aug 03, 2026 01:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola