Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरा करियर खत्म होने वाला था…’, निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को बताया अपना लकी चार्म, बोले- ‘उन्होंने मुझे नई लाइफ दी’

Bhojpuri Bawaal Grand Premiere: शो 'भोजपुरी बवाल' का ग्रैंड प्रीमियर शुरू हो चुका है. इसमें आम्रपाली दुबे-निरहुआ समेत पवन सिंह जैसे स्टार्स गदर मचाने को तैयार हैं.

खबर से जुड़ी मुख्य बातें

‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड प्रीमियर में सितारों ने किए कई बड़े खुलासे.

निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को अपनी दूसरी पारी की सबसे बड़ी वजह बताया.

---विज्ञापन---

आम्रपाली ने निरहुआ संग शेयर की अफनी पहली मुलाकात.

शो में पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और पाखी हेगड़े ने बताई दिलचस्प बातें.

---विज्ञापन---

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी का पोस्ट अवेटेड शो ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो चुका है, इसी के साथ शो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं. जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े और तेज प्रताप यादव जैसे नाम शामिल हैं.

पवन सिंह की दमदार आवाज से शो का आगाज

शो की शुरुआत पवन सिंह की दमदार आवाज से हुई. उन्होंने भोजपुरी भाषा और संस्कृति की पहचान पर बात करते हुए बताया कि आज भोजपुरी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है. इसके बाद मंच पर हल्के फुल्के अंदाज में कई मजेदार बातें भी हुईं. इस बीच एक हर कंटेस्टेंट ने अपने साथी कलाकार की तारीफों के पुल बांधे.

---विज्ञापन---

आम्रपाली का पवन सिंह को लेकर खुलासा

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उनका निकनेम ‘हनुमान’ है. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिस फिल्म में पवन सिंह के किरदार का नाम ‘राजा’ होता है, वह फिल्म अक्सर सुपरहिट साबित होती है. इस बात पर मंच पर मौजूद सभी कलाकार मुस्कुराने लगे.

पवन सिंह की तारीफ में निरहुआ ने कही ये बात

पवन सिंह की तारीफ करते हुए निरहुआ ने कहा कि वह ऐसे इंसान हैं जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. वहीं पाखी हेगड़े ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत बताया. शो में पवन सिंह की जिंदगी से जुड़े कुछ विवादों और संघर्षों का भी जिक्र किया गया. इसी दौरान वह वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें एक स्टेज शो के दौरान उन पर पत्थर फेंका गया था. इसके बावजूद उन्होंने मंच नहीं छोड़ा और पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम जारी रखा.

तेज प्रताप यादव की शो में धांसू एंट्री

इसके बाद तेज प्रताप यादव ने शो में एंट्री की और अपनी निजी जिंदगी का एक बड़ा राज खोला. उन्होंने बताया कि उनका सपना पायलट बनने का था और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी. हालांकि, परिवार की जिम्मेदारियों और राजनीति में आने की वजह से उन्हें अपना सपना अधूरा छोड़ना पड़ा.

आम्रपाली का निरहुआ को लेकर खुलासा

शो का सबसे भावुक पल तब आया, जब आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपनी सुपरहिट जोड़ी को लेकर बातें कीं. आम्रपाली ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार निरहुआ को देखा था तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि इतने साधारण दिखने वाले इंसान भोजपुरी के इतने बड़े सुपरस्टार हो सकते हैं, लेकिन पहली फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब उन्होंने हजारों लोगों की भीड़ को सिर्फ निरहुआ की एक झलक पाने के लिए बेताब देखा, तब उन्हें उनकी पॉपुलैरिटी का असली अंदाजा हुआ.

निरहुआ ने आम्रपाली का जताया आभार

आम्रपाली ने यह भी बताया कि वह अब तक निरहुआ के साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि निरहुआ अब सिर्फ उनके को-स्टार नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं. वहीं निरहुआ ने आम्रपाली को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘2014 के आसपास मेरा करियर लगभग खत्म होने की कगार पर था, लेकिन आम्रपाली के साथ काम करने के बाद हमारी फिल्में लगातार हिट होती गईं. उन्होंने मुझे नई जिंदगी दी.’ निरहुआ की यह बात सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष

‘भोजपुरी बवाल’ का ग्रैंड प्रीमियर सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने भोजपुरी सितारों की दोस्ती, संघर्ष और सफलता की अनसुनी कहानियों को भी सामने रखा. खासकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बॉन्डिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के लिए बेहद खास है. यही वजह है कि उनकी जोड़ी आज भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है.

First published on: Aug 03, 2026 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola