Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

20 साल की उम्र में फेमस एक्टर का हुआ निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां मशहूर एक्टर का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक निधन से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. BL रियलिटी शो ‘Boys Vibe’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले युवा एक्टर जॉरजे फुमहिरुन (Jorjay Phumhirun) का महज 20 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक दुनिया छोड़ देने की खबर ने फैंस के साथ-साथ पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है.

फेमस एक्टर का निधन

जॉरजे फुमहिरुन ने कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी. ‘Boys Vibe’ में उनकी मौजूदगी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया था. उनकी मासूम मुस्कान, शानदार एक्टर और पॉजिटिव नेचर की वजह से उन्होंने बहुत कम समय में बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी. यही कारण है कि उनके निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

---विज्ञापन---

20 साल की उम्र में दुनिया छोड़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉरजे फुमहिरुन का निधन 20 साल की उम्र में हुआ है. हालांकि, फिलहाल उनके निधन के कारण को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनके परिवार या टीम की ओर से भी इस मामले में डीटेल में बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस लगातार उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कमेंट की आई बाढ़

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जॉरजे के कई पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फैंस उन्हें याद करते हुए लिख रहे हैं कि इतनी कम उम्र में एक उभरते हुए कलाकार का जाना बेहद दुखद है. कई लोगों का कहना है कि जॉरजे के अंदर अभिनय की अपार प्रतिभा थी और आने वाले समय में उनका करियर और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता था.

---विज्ञापन---

मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मनोरंजन जगत के कई कलाकारों और उनके करीबी लोगों ने भी जॉरजे फुमहिरुन को श्रद्धांजलि दी. सभी ने उन्हें एक मेहनती, विनम्र और खुशमिजाज इंसान बताया. उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक ऐसे युवा कलाकार को खो दिया है, जिनका भविष्य बेहद उज्ज्वल माना जा रहा था.

First published on: Aug 03, 2026 12:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola