Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV एक्ट्रेस के साथ हुई घरेलू हिंसा, पति पर लगाए गंभीर आरोप, सास-ननद ने छीन लिए सोने के गहने!

'अपोलीना' फेम टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति अभिनीत कौशिक, सास और ननद के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। एक्ट्रेस का आरोप है कि शादी के बाद उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज, चरित्र पर शक, मोबाइल चेक करने और माता-पिता से दूर रखने जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने सास पर शादी के गहने अपने पास रखने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 3, 2026 12:42
Share :
Aditi Sharma

टीवी शो ‘अपोलीना’ फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनीत कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अदिति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ गलत व्यवहार शुरू हो गया था। शुरुआत छोटी-छोटी बातों से हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला मानसिक, शारीरिक और इमोशनल प्रताड़ना तक पहुंच गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पति उन पर शक करते थे, उनका मोबाइल फोन चेक करते थे, उनके चरित्र पर सवाल उठाते थे और उन्हें अपने माता-पिता से संपर्क रखने से भी रोकते थे। एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति घर के खर्चों में सहयोग करने के बजाय उनसे पैसे लेते थे। वहीं, उनकी सास पर शादी में मिले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। FIR के अनुसार, अदिति का कहना है कि घर में होने वाले झगड़ों के दौरान उनकी सास और ननद ने उनका साथ देने के बजाय हमेशा उनके पति का समर्थन किया, जिससे वह खुद को लगातार असुरक्षित और अकेला महसूस करती थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

First published on: Aug 03, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola