Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

PM Modi का सपोर्ट करना भूमि पेडनेकर को पड़ा भारी, जमकर हुईं ट्रोल, लोग बोले-‘Ac कार में बैठकर ज्ञान देना..’

भूमि पेडनेकर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. क्योंकि हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ स्टूडेंट्स के द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर आपत्ति जताई थी. हालांकि एक्ट्रेस के इस बयान के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि उन्होंने पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर बात क्यों नहीं की.

Bhumi Pednekar-PM Modi
Bhumi Pednekar-PM Modi

खबर से जुड़ी कुछ अहम बातें-

भूमि पेडनेकर ने Neet पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की आलोचना की है.

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर स्टूडेंट्स से सम्मान पूर्वक विरोध प्रदर्शन जताने की रिक्वेस्ट की थी.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने जैसे ही अभद्र भाषा को लेकर आपत्ति जताई, वैसे ही लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

नीट पेपर लीक पर एक महीने से ज्यादा चला था विरोध प्रदर्शन, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा.

---विज्ञापन---

दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET UG 2026 के विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ कई स्टूडेंट्स ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसको लेकर भूमि पेडनेकर ने रिएक्ट किया था. एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक्ट्रेस ने यंग प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे बिना अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए बिना अपना गुस्सा जाहिर करें, क्योंकि ऐसी भाषा देश के कल्चर को नहीं दिखाती है. हालांकि जैसे ही एक्ट्रेस ने ये वीडियो पोस्ट किया और अपना रिएक्शन दिया, वैसे ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

भूमि पेडनेकर ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए वायरल हुईं अभद्र भाषा की क्लिप्स पर चिंता जताई. उन्होंने खास तौर पर उन क्लिप्स का जिक्र किया. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया था और कहा कि वे देश के सर्वोच्च पद पर हैं. उन्होंने कहा, “अभी जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है और जिस तरह से हमारे देश के युवा बात कर रहे हैं. हमारे देश के युवा यार. हम इस तरह बात नहीं करते. हम उस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं जो आज देश के सबसे ऊंचे पद पर है.”

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने इस बीच इसकी तुलना परिवार और बड़ों से की. उन्होंने कहा, “क्या हम कभी अपने घर के बड़ों से इस तरह से बात करेंगे? क्या हम सच में अपशब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं? हमें एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए.”

लोगों ने भूमि को किया ट्रोल

---विज्ञापन---

भूमि पेडनेकर के इस वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. कई लोगों ने कहा कि वो प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बात कर रही हैं, लेकिन पुलिस की उस कार्रवाई पर चुप रहीं जिसमें कई स्टूडेंट्स घायल हो गए थे. एक यूजर ने लिखा, “क्या आप चाहेंगी कि कोई आपको गाली दे या आप पर AK47 से गोली चलाए? यह हिम्मत की बात है कि आप किसी की भाषा की तो निंदा करती हैं, लेकिन उस बेहिसाब हिंसा की निंदा नहीं करतीं है, जिसका उन्हें सामना करना पड़ा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “Ac कारों में बैठकर और पूरा मेकअप लगाकर ज्ञान देना बहुत आसान है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “यार कितना बुरा हाल हो गया है आप बहुत निराशाजनक हैं, उम्मीद है कर्मा अपना काम करेगा.”

एक महीने तक चला था विरोध प्रदर्शन

बता दें कि भूमि पेडनेकर ने बातें उस वक्त कही हैं जब देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था. देश में कई स्टूडेंट्स ने इस पेपर लीक के बाद आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के तले हजारों स्टूडेंट्स दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. हालांकि लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

देशभर में नीट पेपर लीक का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है. वहीं, 20 जुलाई को यह विवाद तब बढ़ गया जब जंतर मंतर से संसद तक स्टूडेंट्स ने मार्च निकाली. हालांकि इस दौरान तमाम स्टूडेंट्स पर आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज भी किया गया. जिसको लेकर लोगों के अंदर भारी नाराजगी देखने को मिली. इतना ही नहीं प्रोटेस्ट के दौरान तमाम ऐसे प्रदर्शनकारी भी थी, जिन्होंने नेताओं और पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई और हालांकि पीएम मोदी ने अपने खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर बात करते हुए साफ कहा कि इसे लेकर कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर लगातार नीट पेपर लीक की वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें तमाम स्टूडेंट्स पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इसकी आलोचना की. हालांकि एक्ट्रेस ने जैसे ही इसको लेकर अपना रिएक्शन दिया, वैसे ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है. कुछ लोगों का कहना है कि एसी में बैठकर ज्ञान देना आसान है.”

यह भी पढ़ें- Ramayana: ट्रेलर रिलीज के बाद छाईं माता सीता की तीन बहनें, जानें किस एक्ट्रेस को मिला कौन-सा रोल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2026 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola