Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस ने झेला 2 Miscarriage का दर्द,रूकी बच्चे के दिल की धड़कन। ताउम्र मां ना बनने का लिया फैसला!

‘पिया बसंती रे’ फेम एक्ट्रेस नौहीद सायरसी ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने दो बार मां बनने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार उनका प्रेग्नेंसी लॉस हो गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 3, 2026 13:13
Share :
Nauheed Cyrusi

‘पिया बसंती रे’ फेम एक्ट्रेस नौहीद सायरसी ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने दो बार मां बनने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार उनका प्रेग्नेंसी लॉस हो गया। नौहीद ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में बताया कि उनकी शादी साल 2017 में हुई थी। इसके बाद 2018 में वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में उनका मिसकैरेज हो गया। उन्होंने बताया कि आखिरी चेकअप के दौरान डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्चे की धड़कन नहीं थी, जिससे वह और उनका परिवार काफी टूट गए थे। इसके बाद कोविड के समय नौहीद दोबारा प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन इस बार भी उन्हें बच्चे को खोने का दर्द सहना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि इन मुश्किल अनुभवों के बाद उन्होंने और उनके पति ने जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखना शुरू किया। नौहीद ने यह भी साफ किया कि वह मां बनने के लिए IVF जैसी तकनीक का सहारा नहीं लेना चाहतीं। उनका मानना है कि अगर किसी बच्चे का उनकी जिंदगी में आना लिखा होगा, तो वह जरूर आएगा। फिलहाल नौहीद अपनी जिंदगी के इस नए दौर को स्वीकार कर रही हैं और अपने काम व सोशल मीडिया से जुड़ी हुई हैं।

First published on: Aug 03, 2026 01:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola