---विज्ञापन---
कौन हैं शुभमन गिल की बहन शाहनील? करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में मचाएंगी धमाल, क्या जीत पाएंगी भरोसे और धोखे का खेल
इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल अब क्रिकेट स्टेडियम से निकलकर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. खबरों की मानें तो शाहनील जल्द ही करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी. अगर ऐसा होता है तो यह उनका अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक अपीयरेंस होगा और दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा.
कौन हैं शाहनील गिल?
अब तक शाहनील गिल को ज्यादातर लोग शुभमन गिल की बहन के तौर पर जानते रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी अलग पहचान भी बनाई है. इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स के साथ वह फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करती हैं. अब वह ग्लैमर से आगे बढ़कर एक ऐसे शो का हिस्सा बनने जा रही हैं, जहां हर कदम पर दिमाग, रणनीति और भरोसे की परीक्षा होती है.
कहां की हैं रहने वाली शाहनील गिल?
पंजाब के फाजिल्का में जन्मी शाहनील ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से की थी. इसके बाद वह कनाडा चली गईं, जहां उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने से पहले उन्होंने एक फूड डिलीवरी कंपनी में सक्सेस कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया था. यानी उनकी प्रोफेशनल जर्नी कॉर्पोरेट दुनिया से शुरू हुई थी.
भाई को चीयर करते स्टेडियम में आती हैं नजर
शाहनील अक्सर अपने भाई शुभमन गिल के मैच देखने स्टेडियम पहुंचती हैं. दोनों भाई-बहन की शानदार बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जाती है. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और कम ही इंटरव्यू या पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं.
क्यों हो रही उनके नाम की चर्चा?
'द ट्रेटर्स 2' शाहनील के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव साबित हो सकता है. इस शो में कंटेस्टेंट्स को दोस्ती, भरोसे, धोखे और माइंड गेम्स के बीच अपनी जगह बनानी होती है. खास बात यह है कि शाहनील इससे पहले किसी बड़े रियलिटी शो का हिस्सा नहीं रही हैं, इसलिए दर्शकों की नजरें उन पर टिकी रहेंगी.
शो में ये स्टार्स आ सकते हैं नजर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में शाहनील के अलावा श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, रुबिना दिलैक, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी, हरमन बावेजा और दलिप ताहिल समेत कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे.
कब से शुरू होगा शो?
बता दें, शो की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो चुकी है और इसके अगस्त 2026 में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की चर्चा है, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शुभमन गिल की बहन शाहनील अपने पहले ही रियलिटी शो में अपनी अलग पहचान बना पाती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.