---विज्ञापन---
Netflix पर आते ही छा गई 1 घंटे 49 मिनट की ये फिल्म, कहानी हिला देगी दिमाग, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. हाल ही में Netflix पर आई इस क्राइम थ्रिलर ने तहलका मचा दिया. फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 1 घंटे 49 मिनट की इस फील ने आते ही नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 की गद्दी अपने नाम कर ली है. ये फिल्म यहां नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और IMDb पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी हरियाणा के भीतरी इलाकों में बुनी गई है. इसकी कहानी एक एक ईमानदार, लेकिन व्यवस्था से हताश पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमेशा दुविधा में रहता है.
ऑफिसर पवन की कहानी
उस पुलिस ऑफिसर को एक दौरे पर आए पत्रकार की हत्या की जांच करते हुए व्यवस्थागत भ्रष्टाचार, जातीय संघर्ष और पारिवारिक उथल-पुथल जैसी चुनौतियों का सामना करता है. इस पुलिसवाले का नाम पवन होता है.
मर्डर केस की जांच का जिम्मा
पवन को पत्रकार रीमा दत्ता की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, जो आनंद श्री नाम के एक ताकतवर स्थानीय गुरु से जुड़े लापता बच्चों के मामले की जांच कर रही है. ऐसे में जब एक शूटर उस पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर देता है, तो पवन सच का पता लगाने का प्रण लेता है.
धर्म-कर्म की लड़ाई
इस केस की जांच के दौरान पवन की जिंदगी भी पूरी तरह से उथल-पुथल का शिकार है. उसका छोटा भाई एक दूसरी जाति की महिला के साथ भाग जाता है, जिससे समुदाय में भारी अशांति और गांव की राजनीति में हलचल मच जाती है. ऐसे में उसे परिवार में मचे तनाव का भी सामना करना होता है.
कौनसी फिल्म?
जी हम बात कर रहे हैं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म कर्त्तव्य (Kartavya) की, जिसमें सैफ अली खान रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और युधवीर अहलावत ने लीड रोल निभाया है.
नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
'कर्तव्य' की कहानी पुलकित ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म को गौरी खान ने 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.