Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alia Bhatt की Cannes 2026 में हुई ट्रोलिंग से तिलमिलाए Ranbir Kapoor, गुस्से में पपराजी को दिखाई उंगली, Video देख फैंस बोले-‘गजब बेइज्जी..’

आलिया भट्ट हाल ही में कांस 2026 से वापस लौटी हैं और पति रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट से स्पॉट हुई हैं. हालांकि इस दौरान रणबीर कपूर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor (4)
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor (4)

आलिया भट्ट हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 का हिस्सा बनी थीं. एक्ट्रेस कांस में अपने लुक्स को लेकर काफी वायरल रही हैं. लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया है, क्योंकि सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि विदेशी मीडिया ने उन्हें कैप्चर नहीं किया है. हालांकि अब एक्ट्रेस कांस से वापस आ गई हैं और एयरपोर्ट पर वह पति रणबीर कपूर के साथ नजर आई हैं. हालांकि रणबीर कपूर इस दौरान काफी ज्यादा गुस्से में दिखे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो भी वायरल हो रहा है.

रणबीर कपूर ने पपराजी को गुस्से में दिखाई उंगली

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान आलिया भट्ट ऑल व्हाइट लुक में दिख रही हैं और उन्होंने सिर पर कैप लगाई हुई है. इसके अलावा रणबीर कपूर ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं. जैसे ही रणबीर एयरपोर्ट से बाहर आते हैं वैसे ही वो पपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं. हालांकि इसके तुरंत बाद वह पपराजी की ओर गुस्से से उंगली दिखाते हैं और फिर वो आगे की ओर बढ़ जाते हैं.

---विज्ञापन---

लोगों ने किए वायरल वीडियो पर कमेंट

वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लगातार लोग भी इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “कांस में नजरअंदाज किए जाने के बाद भी ये कितने डेसपरेट हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “यार, वो उसका सपोर्ट करने गया था, क्योंकि कांस में उस पर प्रेशर था और उसे ट्रोल किया गया. एक और यूजर ने लिखा, ” बड़ी गजब बेइज्जती है पप्स.

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर कपूर

काम को लेकर बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में नजर आएंगे. जिसमें साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. वहीं आलिया और रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो एक्टर जिसका हुआ था किडनैप, पाकिस्तान से है गहरा नाता; आमिर खान का है रिलेटिव, जानें अब कहां?

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola