---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर इस रिवेंज थ्रिलर ने जमाई धाक, आते ही नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड
जियो हॉटस्टार पर दर्शकों के बीच इन दिनों एक वेब सीरीज काफी पसंद की जा रही है. ये लगातार जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हैं. रिवेंज और थ्रिलर से भरी इस सीरीज को 8.3 की रेटिंग मिली है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों लोग सिनेमाघरों के मुकाबले ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. अब ऐसा हो गया है कि लोग सिनेमाघरों में कम जाते हैं और घर पर बैठकर तमाम फिल्मों और वेब सीरीज को एंजॉय करते हैं.इतना ही नहीं, दर्शक पुरानी फिल्मों और वेब सीरीज को भी बार-बार ओटीटी पर देखकर एंजॉय करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इसे IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है.
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये सीरीज
हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, वह साल 2024 में रिलीज हुई एक सीरीज का सीक्वल है. इसका पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था और दूसरे सीजन ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. इसकी कहानी भी लोगों को पसंद आ रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
‘ठुकरा के मेरा प्यार’
दरअसल, हम वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की बात कर रहे हैं, जो साल 2024 में रिलीज हुई ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का दूसरा सीजन है. इस सीरीज में धवल ठाकुर लीड रोल में नजर आए हैं और उन्होंने कुलदीप कुमार का किरदार निभाया है. वहीं, उनके साथ एक्ट्रेस संचिता बसु नजर आई हैं. उन्होंने शानविका चौहान का किरदार निभाया है. इसके अलावा, सीरीज में अनिरुद्ध दवे, गोविंद पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं.
क्या थी पहले सीजन की कहानी
वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो सीरीज के पहले सीजन में शानविका और कुलदीप की लव स्टोरी देखने को मिली थी. इसमें दिखाया जाता है कि कुलदीप एक गरीब परिवार का बेहद होनहार स्टूडेंट होता है, जिसे एक अमीर और प्रभावशाली परिवार की शानविका से प्यार हो जाता है. लेकिन शानविका के परिवार को इस बारे में पता चलने पर चीजें खतरनाक मोड़ ले लेती हैं.
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीजन 2 की कहानी
वहीं, सीरीज के दूसरे सीजन में दोनों की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. दूसरे सीजन में प्यार, धोखे, पछतावे और बदले की कहानी देखने को मिलती है. कुलदीप एक जिला मजिस्ट्रेट बन जाता है और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए शानविका के परिवार की नाक में दम कर देता है. सीरीज में कई भावुक करने वाले मोड़ भी आते हैं. इसमें भरपूर ड्रामा, रोमांस और बदले की शानदार कहानी देखने को मिलती है.
‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2’ IMDb रेटिंग
7 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज को IMDb पर 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है. यह जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के कुल 32 एपिसोड हैं और हर शुक्रवार को इस सीरीज का नया एपिसोड रिलीज किया जाता है. अभी तक इसके 7 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.