Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jio Hotstar पर जमकर गर्दा उड़ा रही 6 एपिसोड की तगड़ी मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस से भरपूर है पूरी कहानी

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा जगत को कई ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एक बेहद दिग्गज और महान फिल्ममेकर ने चुपके से डिजिटल दुनिया में कदम रख दिया है. उनकी पहली वेब सीरीज के रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मच गया है. इस मशहूर निर्देशक ने इस बार समाज को गुदगुदाने के बजाय साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली दुनिया से रूबरू कराया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. महज 6 एपिसोड की इस थ्रिलर सीरीज की कहानी में सस्पेंस का ऐसा तगड़ा डोज है कि दर्शक इसे पलक झपकते ही देख रहे हैं.

हिरानी ने रखा ओटीटी पर कदम

अपनी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) अब वेब सीरीज की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं. उनकी पहली मच अवेटेड सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' (Pritam And Pedro) बिना किसी शोर-शराबे के 'जियो हॉटस्टार' (Jio Hotstar) पर रिलीज कर दी गई है. कुल 6 एपिसोड की यह सीरीज आज के डिजिटल दौर की सबसे बड़ी जरूरत यानी मोबाइल फोन, इंटरनेट बैंकिंग और ऑनलाइन गेम्स के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड के काले सच को बेहद दिलचस्प अंदाज में उजागर करती है.

---Advertisement---

पेड्रो और प्रीतम की जबरदस्त जुगलबंदी

इस सीरीज की कहानी दो बिल्कुल अलग तरह के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अरशद वारसी ने पेड्रो नाम के एक ऐसे पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है, जिसका ट्रांसफर उसकी मर्जी के बिना साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में कर दिया जाता है. वहीं दूसरी तरफ प्रीतम नाम का एक लड़का है जो कहने को तो वैक्यूम क्लीनर बेचता है, लेकिन असल में वह एक बेहद शातिर और जीनियस हैकर है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक बड़े नेता का बच्चा अचानक गायब हो जाता है.

तीसरे एपिसोड के बाद घूमती कहानी

राजकुमार हिरानी की बाकी कहानियों की तरह ही इसमें भी उनका सिग्नेचर स्टाइल साफ नजर आता है. शुरुआत में यह सीरीज बेहद सामान्य और सीधे तरीके से आगे बढ़ती है, लेकिन तीसरे एपिसोड के बाद कहानी में एक ऐसा जबरदस्त मोड़ आता है जो दर्शकों के होश उड़ा देता है. सीरीज में सस्पेंस पैदा करने के लिए किसी फालतू ड्रामे का सहारा नहीं लिया गया है. हर एपिसोड लगभग 30 से 35 मिनट का है और इसके आखिरी तीन एपिसोड दर्शकों को स्क्रीन से हिलने का मौका नहीं देते हैं.

---Advertisement---

वीर हिरानी का शानदार डेब्यू

एक्टिंग के मामले में अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने एक ऐसे कॉप के रोल में शानदार काम किया है जो टेक्नोलॉजी की दुनिया से पूरी तरह अनजान है. वहीं राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी (Vir Hirani) ने इस सीरीज से अपना दमदार एक्टिंग डेब्यू किया है. प्रीतम के किरदार में वीर हिरानी ने अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और आवाज से बड़े कलाकारों के सामने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. वीर की एक्टिंग को देखकर साफ लग रहा है कि उनका करियर बेहद उज्ज्वल होने वाला है.

कई बड़े सितारों का मजेदार तड़का

सीरीज में मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने मार्टिन नाम का एक बेहद महत्वपूर्ण किरदार निभाया है, जो पूरी कहानी का रुख बदल देता है. उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार बोमन ईरानी और मोना सिंह भी छोटे लेकिन बेहद जरूरी किरदारों में नजर आए हैं. इस सीरीज का सबसे बड़ा सरप्राइज पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) का कैमियो रोल है, जो दर्शकों के लिए बेहद मजेदार और सरप्राइजिंग एलिमेंट साबित हो रहा है.

---Advertisement---
First published on: Jul 20, 2026 09:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola