---विज्ञापन---
OTT Release This Week: ‘लस्ट स्टोरीज 3 से इरुमुडी तक’.. इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेन करेंगी ये 7 नई फिल्में और सीरीज, जानें रिलीज डेट
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इस हफ्ते भी 7 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो कि आपको खूब एंटरटेन करेंगी.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. कई बार सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद ये फिल्में ओटीटी पर दस्तक देती हैं. वहीं, नई नई वेब सीरीज का भी दर्शकों को खूब इंतजार रहता है. इस हफ्ते भी तमाम ऐसी ही वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं, जो कि रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लस्ट स्टोरीज 3
'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा सीजन आ गया है. हर बार की तरह से बार भी इसमें चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी. फिल्म में मॉर्डन रिश्तों और इंटीमेसी के बारे में दिखाया जाएगा. मूवी में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा जैसी कलाकार नजर आने वाले हैं. इसे आप 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
'वेटिंग है
लिस्ट में दूसरा नाम 'वेटिंग है' सीजन 1 का है. यह एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है, जो कि रेलवे टिकट के बड़े घोटाले और उसकी जांच के बारे में है. इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर जैसे कलाकार नजर आए हैं. इसे आप 16 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
थुडक्कम
'थुडक्कम' एक मलयालम थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है. फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी. इस मूवी में मोहनलाल, आशीष जो एंटनी, साई कुमार, चिप्पी रंजीत जैसे कलाकार नजर आए हैं. इस मूवी को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में रिलीज होगी.
इरुमुडी
'इरुमुडी' फिल्म सिनेमाघरों में 21 अगस्त को रिलीज हुई थी. रवि तेजा स्टारर यह फिल्म अब 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज नेटफ्लिक्स और मेकर्स ने कंफर्म नहीं की है.
द स्कैंडल
लिस्ट में कोरियन ड्रामा 'द स्कैंडल' भी शामिल है, जो कि 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. सीरीज में सोन ये-जिन, जी चांग-वूक और नाना लीड रोल में नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन जंग जी वू ने किया है.
मैंगो पाचा
'मैंगो पाचा' एक क्राइम थ्रिलर है. इसमें संचित संजीव अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म 14 सितंबर यानी कि आज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है.
'नीग्ली
आखिर में हम बात करेंगे 'नीग्ली' की, जो कि एक टीवी सीरीज है. यह सीरीज फ्रांसिस नीग्ली के इर्द गिर्द घूमती है. जो कि एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर है. सीरीज प्राइम वीडियो पर 16 सितंबर को रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.