Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda की बीवी Sunita Ahuja अकेले घर लाईं गणपति, ना गोविंदा…ना बेटा-बेटी! एक साल में बदली तस्वीर!

गणेश चतुर्थी पर सुनीता आहूजा ने पूरे जोश के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। लेकिन इस बार उनके साथ पति गोविंदा नजर नहीं आए। पिछले साल दोनों ने साथ मिलकर बप्पा का स्वागत किया था और तलाक की खबरों को खारिज किया था। इस बार गोविंदा की गैरमौजूदगी ने फिर रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 14, 2026 16:47
Share :
Sunita-Govinda

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड और टीवी सितारे पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी गणपति बप्पा को घर लेकर आईं, लेकिन इस बार उनके साथ गोविंदा नजर नहीं आए। सुनीता ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया और पूरे जोश के साथ बप्पा का स्वागत किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, इस जश्न के बीच गोविंदा की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। पिछले साल यानी 2025 में सुनीता और गोविंदा ने साथ मिलकर गणपति का स्वागत किया था। दोनों ने पूजा की थी और ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया था। उस वक्त तलाक की खबरों के बीच दोनों ने साफ कहा था कि उनके बीच तलाक नहीं हो रहा है। लेकिन एक साल बाद तस्वीर बदली नजर आ रही है। सुनीता का अकेले बप्पा को घर लाना एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2025 में सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। इसी बीच गोविंदा का नाम मराठी एक्ट्रेस रानी स्वर्णकर से भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों की मौजूदा स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

First published on: Sep 14, 2026 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola