Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Releases this Week (3 Aug – 9 Aug): 3 से 9 अगस्त ओटीटी पर मचेगा बवाल, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हाॅटस्टार पर आ रहीं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज

OTT Releases this Week (3 Aug - 9 Aug): ओटीटी पर ये हफ्ता (3 से 9 अगस्त) काफी शानदार होने वाला है. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने को पूरी तरह तैयार हैं. चाहे आपको सस्पेंस-थ्रिलर पसंद हो, देशभक्ति से भरा वॉर ड्रामा, या फिर मजेदार कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा, इस हफ्ते हर जॉनर के दर्शकों के लिए ओटीटी पर कुछ खास आ रहा है. आइए इस हफ्ते ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं 5 बड़ी फिल्में और सीरीज के बारे में जानते हैं.

Uyir

सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर मलयालम फिल्म ‘उयिर’ देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म इसी हफ्ते 4 अगस्त JioHotstar पर रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी एक ऐसे सब-इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्रोबेशन पीरियड पर है और एक महिला की रहस्यमई तरीके से हुई हत्या के सुराग तलाश रहा है. शुरुआत में ये फिल्म बहुत सामान्य लगती है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है. इसका सस्पेंस हर किसी को चौंका देता है.

---Advertisement---

My Life with the Walter Boys Season 3

वेब सीरीज ‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ अपने सीजन 3 के साथ लौट रहा है. 6 अगस्त से आप इसे Netflix पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके नए सीजन में कुल 10 एपिसोड्स हैं. तीसरे सीजन में किरदारों के जीवन में आने वाले नए मोड़ों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है.

Operation Safed Sagar

साल 1999 के कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी और भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस को दर्शाने वाली सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को Netflix पर रिलीज होगी. दर्शक बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे. इसमें प्राजक्ता कोली और मिहिर आहूजा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. इसकी काफी बड़ी ही रोमांचक है.

---Advertisement---

Main Vaapas Aaunga

सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब 7 अगस्त को Netflix पर रिलीज हो रही हैं. ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के ऐतिहासिक और दर्दनाक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐसी प्रेम कहानी को दिखाती है जो हालातों के आगे बिखर तो जाती है, लेकिन उम्मीद का दामन नहीं छोड़ती. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी देखकर आपके आंसू छलक उठेंगे.

Lioness Season 3

एक्शन, स्पाई और सीक्रेट मिलिट्री मिशन्स से भरपूर सीरीज ‘लायनेस’ का तीसरा सीजन 2 अगस्त को रिलीज हो गया है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इसके नए सीजन में जोई एक बार फिर खतरनाक और खुफिया ऑपरेशन्स को अंजाम देती नजर आएंगी.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 11:50 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola