---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे डरावनी फिल्में, एक भी देख ली तो गए काम से
Horror Movies: आज हम ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे डरावनी और शानदार फिल्में लेकर आए हैं. सस्पेंस, थ्रिल और हॉरर से भरपूर इन फिल्मों का खौफ देखकर रूह कांप उठती है. ये पांचों फिल्में आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती हैं. चलिए जानते हैं.
The House Next Door
लिस्ट में पहला नाम साल 2017 में आई बेहद डरावनी फिल्म The House Next Door का है. इस फिल्म को मिलिंद राउ निर्देशित किया है. तमिल और हिंदी में एक साथ फिल्माई गई इस हॉरर फिल्म की कहानी देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसमें सिद्धार्थ और एंड्रिया जेरेमिया लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आप YouTube और Apple TV पर देख सकते हैं.
Raat
साल 1992 में आई फिल्म ‘रात’ की कहानी देखकर आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी नए घर में रहने जाता हैं, जहां अजीब-अजीब घटनाएं होने लगती हैं. ऐसे में घर की बेटी मिनी पर भूत-प्रेत का साया हो जाता है, तो परिवार एक पुजारी की मदद लेता है. इसे आप YouTube पर देख सकते हैं.
Shaapit
साल 2010 में आई हॉरर-रोमांटिक फिल्म ‘शापित’ को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आदित्य नारायण, राहुल देव, श्वेता अग्रवाल और शुभ जोशी ने लीड रोल में हैं. फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी पर आधारित है जिसकी बेटियां पीढ़ी दर पीढ़ी अभिशाप झेल रही हैं. इसी घर की बेटी काया से अमन नाम का लड़का बहुत प्यार करता है. काया को पाने के लिए अमन उस अभिशाप को मिटाने की कोशिश करता है. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.
Pizza
साल 2012 में आई फिल्म ‘पिज्जा’ एक जबरदस्त हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में एक पिज्जा डिलीवरी लड़का माइकल एक आकांक्षी हॉरर उपन्यास लेखिका, अनु के साथ रहता है. एक दिन एक डिलीवरी के लिए वो एक रहस्यमई बंगले में जाता है, जहां वो फंस जाता है. फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.
Lapachhapi
साल 2016 की फिल्म ‘लपाछपी’ की डरावनी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म में एक दंपति नए घर में प्रवेश करता है, जहां बुरी आत्माओं का वास है. ऐसे में जब वो बुरी आत्मा बच्चों को परेशान करती है, तब मां अपने बच्चे की रक्षा करती है. इसकी पूरी कहानी आप Zee5 पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.