Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की सबसे जबर सीरीज, मर्डर मिस्ट्री देख कांप उठेगी आत्मा

---विज्ञापन---

Netflix Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज की कहानी कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. मर्डर और मिस्ट्री से भरपूर इस सीरीज को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. फ्रेम खुलते ही सीरीज में खून खराबा और सस्पेंस शुरू हो जाता है जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ती है केस और भी उलझ जाता है.

नेटफ्लिक्स की सीरीज

अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. पहले सीजन को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने नेटफ्लिक्स पर इसका दूसरा सीजन रिलीज, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

---Advertisement---

धमाकेदार कहानी

सस्पेंस, थ्रिल, मर्डर और मिस्ट्री से भरपूर इस सीरीज का हर एक एपिसोड धमाकेदार है. कहानी दर्शकों को ऐसे उलझाती है कई पल-पल रोंगटे खड़े हो जाते हैं. शुरू से लेकर अंत तक ये सीरीज दर्शकों को बांधे रखती है.

दोनों सीजन हुए सुपरहिट

इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था. वहीं इसका दूसरा सीजन हाल ही में साल 2026 में आया है. दोनों ही सीजन की कहानी को खूब सराहा और पसंद किया गया है.

---Advertisement---

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं बरुन सोबती और मोना सिंह स्टारर वेब सीरीज 'कोहरा' की, जो एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर सीरीज है. इसके पहले सीजन की कहानी पंजाब के एक शहर में एक युवा NRI की मौत की जांच करने वाले दो पंजाबी पुलिसवालों के बारे में है. मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की प्रक्रिया में पुलिस वाले अपनी-अपनी लड़ाइयां भी लड़ते हैं.

दूसरे सीजन की कहानी

बात करें इसके दूसरे सीजन की तो, ये एक गहरे मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमता है. पंजाब के एक गांव में रहस्यमई तरीके से मर्डर होता है, जिसके बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जान लगा देती है.

---Advertisement---
First published on: Jul 02, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola