Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद सबसे तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

Suspense Thriller: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं, खासकर वो जो दर्शकों को अंत तक पूरी तरह बांधे रखती हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर ऐसी कई शानदार फिल्में मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर के बारे में बता रहे हैं, जिसका क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Suspense Thriller: आपने अबतक कई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखी होंगी. लेकिन साल 2024 में आई इस फिल्म की बात ही अलग है. इसकी कहानी आज भी दर्शकों को चौंका देती है. इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. शुरू से लेकर अंत तक इस फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को बांधे रखता है. वहीं इसका धमाकेदार क्लाइमेक्स चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी एक साधारण नाई और उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक दर्दनाक हादसे में उस व्यक्ति के पत्नी की जान चली जाती है और उसकी बेटी एक कूड़ेदान की वजह से सुरक्षित बच जाती है. ऐसे में वो नाई उस डस्टबिन को भगवान की तरह पूजता है.

---Advertisement---

डस्टबिन का रहस्य

आगे यही डस्टबिन अचानक उसके घर से गायब हो जाता है. वो व्यक्ति पुलिस स्टेशन पहुंचकर डस्टबिन के गायब होने की शिकायत दर्ज कराता है. शुरुआत में पुलिस इस मामले को एक मामूली केस समझती है. लेकिन धीरे-धीरे कहानी की परतें खुलती हैं और एक खतरनाक रहस्य सामने आता है.

क्लाइमेक्स देख रह जाएंगे हैरान

अंत में डस्टबिन के पीछे छिपे रहस्य के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस मामले में पुलिस भी हैरान रह जाती है. खास बात ये है कि इस फिल्म का सस्पेंस अंत तक बरकरार रहता है और इसका क्लाइमेक्स देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.

---Advertisement---

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ की, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, भारतीराजा, मुनिषकांथ जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

नेटफ्लिक्स पर देखें

अगर आपने अभी तक ‘महाराजा’ नहीं देखी है, तो इसे Netflix पर जरूर देख लें. यकीन मानिए इसकी कहानी देखने के बाद आप बड़ी-बड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में भूल जाएंगे.

---Advertisement---
First published on: Sep 01, 2026 04:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola