---विज्ञापन---
आखिर तक नहीं पकड़ पाएंगे हत्यारा! Netflix और JioHotstar पर देखें ये 6 वेब सीरीज
Netflix and JioHotstar 6 Web Series: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें क्राइम और थ्रिलर वाली वेब सीरीज या फिल्में देखना बहुत पसंद है, तो ऐसे लोगों के लिए हमारे पास 6 ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट है जिनकी कहानियां आपके दिमाग को 360 डिग्री घुमा देंगी, लेकिन इसके बाद भी सीरीज के आखिर तक हत्यारे के बारे में किसी को कोई संकेत नहीं मिलता. चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.
Criminal Justice: पंकज त्रिपाठी स्टारर इस वेब सीरीज के अब तक 4 पार्ट आ चुके हैं. इसके पहले पार्ट की कहानी में आखिरी के 20 मिनट तक हत्यारे का पता किसी को होता है. इसे आप जियो-हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Squid Game: साल 2021 में आई इस कोरियन सीरीज ने तो दुनिया को हिला कर रख दिया था. इस सीरीज में किसी को आखिर तक पता नहीं चलता है कि उन्हें ये खतरनाक ऑर्डर देने वाला बॉस कौन है. हिंदी डब के साथ आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Aakhri Sach: तमन्ना भाटिया स्टारर इस वेब सीरीज में एक व्यक्ति का कत्ल हो जाता है. जिसमें तमन्ना भाटिया के बीमार पिता फंस जाते हैं. तमन्ना पूरी सीरीज में अपने पापा को बचाते हुए असली कातिल की तलाश करती हैं. ये सीरीज आप जियो-हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Mrs. Deshpande: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की इस कमबैक वेब सीरीज में भी ऑडियंस गेस करती रहती है. लेकिन आखिर में कातिल सभी को हैरान कर देता है. कुछ महीने पहले ही जियो-हॉटस्टार पर इसे स्ट्रीम किया गया.
Asur: यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसके दूसरे पार्ट के आने के बाद ऑडियंस को सीरीज के असली असुर के बारे में पता चला. इस सीरीज के दोनों पार्ट आप जियो-हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Killing Eve: ये हॉलीवुड की एक स्पाय थ्रिलर वेब सीरीज है. जिसमें ब्रिटिश की जासूस ईव पोलस्ट्री की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक साइको किलर को पकड़ने का काम सौंपा जाता है. हिंदी डब के साथ आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.