Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘फूहड़पन दिखाने आए हो?’ कंगना रनौत ने इस कंटेस्टेंट की लगाई क्लास, ‘लॉकअप 2’ के पहले जजमेंट डे पर मचा बवाल

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut Lock Upp 2: कंगना रनौत ने आखिरकार 'लॉकअप 2' में शानदार एंट्री कर ली है. शो के पहले जजमेंट डे पर जैसे ही कंगना पहुंचीं, पूरे माहौल का रंग बदल गया. उनका बेबाक अंदाज और तीखे सवाल देखकर कंटेस्टेंट्स के चेहरे उतर गए. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंगना बिना किसी लाग-लपेट के कई सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं.

शो में लगे हंसी के ठहाके

शो में आते ही कंगना ने सबसे पहले होस्ट फराह खान से पूछा कि क्या उन्हें मिस किया गया. इस पर फराह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'मिस उसे किया जाता है जिसे भुला दिया जाए, आप भूलने वाली चीज नहीं हैं.' फराह का यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे.

---Advertisement---

क्यों लगी धीरज धूपर की क्लास?

इसके बाद कंगना का निशाना बने टीवी एक्टर धीरज धूपर. उन्होंने धीरज को फटकार लगाते हुए कहा कि वह खुद को शाहरुख खान जैसा बता रहे हैं, लेकिन उनमें अभी वैसी स्टार क्वालिटी नजर नहीं आती. कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि वह शो में साइडलाइन होते जा रहे हैं और उन्हें अपनी मौजूदगी ज्यादा मजबूत करनी होगी.

कंगना ने राम कपूर की लगाई क्लास

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा राम कपूर के साथ हुई उनकी बातचीत की हो रही है. कंगना ने राम से सीधे पूछा कि अगर उन्हें गेम को गंभीरता से नहीं लेना था या उन्हें लगता है कि वह इस शो से बड़े हैं, तो आखिर वह यहां आए ही क्यों? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'क्या सिर्फ अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?'

---Advertisement---

कंगना ने राम कपूर को दी हिदायत

राम कपूर ने अपनी सफाई में कहा कि सही समय आने पर वह अपना सच सभी के सामने रखेंगे. लेकिन उनका जवाब कंगना को पसंद नहीं आया. उन्होंने तुरंत राम को टोकते हुए कहा कि अगर बेहतर खिलाड़ी बनना है तो हर बात पर खुद का बचाव करना बंद करना होगा. कंगना की सख्त बातों के बाद राम कपूर भी कुछ देर के लिए शांत नजर आए.

क्यों हुई हर्षद चोपड़ा की तारीफ?

इसी बीच फराह खान ने हर्षद चोपड़ा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हर्षद शो में बिल्कुल भी गायब नहीं हैं, बल्कि सबसे ज्यादा नोटिस किए जाने वाले कंटेस्टेंट हैं. उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें प्यार से 'पूकी चोपड़ा' कह रहे हैं.

---Advertisement---

आकांक्षा चमोला के क्यों बहे आंसू?

वहीं, रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोला को बताया कि उनकी दो लाइफलाइन खत्म हो चुकी हैं. यह सुनते ही आकांक्षा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि कंगना रनौत की सख्त चेतावनी के बाद राम कपूर और धीरज धूपर अपने खेल में कितना बदलाव लाते हैं. प्रोमो ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी को जजमेंट डे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है.

First published on: Jul 02, 2026 11:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola