---विज्ञापन---
वीकेंड पर घर बैठे एन्जॉय करें ये 5 शानदार फिल्में और सीरीज, बिल्कुल नहीं होंगे बोर
वीकेंड पर अगर आप घर पर हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video, Sony LIV, और JioHotstar पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में मौजूद हैं. यहां आपको कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और फैमिली ड्रामा सबकुछ देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि क्या कुछ खास आप ओटीटी पर इस वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं.
ग्राम चिकित्सालय 2
हाल ही में वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ये सीरीज एक ऐसे गांव की कहानी दिखाती है, जहां लोग असली डॉक्टर पर भरोसा करने की बजाय एक नकली झोलाछाप डॉक्टर पर भरोसा करते हैं. इसकी कहानी पहले सीजन से ही खूब पसंद की जा रही है. इसके दूसरे सीजन में कई और नए कलाकार शामिल हुए हैं, जिन्हें खूब सराहा जा रहा है.
परफेक्ट फैमिली
सोनी लिव पर मौजूद इस सीरीज की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रिश्तों में बढ़ती खटास के कारण सभी सदस्यों को एक साथ ग्रुप थेरेपी लेने की सलाह दी जाती है. शुरुआत में सब ठीक होता है, लेकिन बाद में घर के अंदर पति-पत्नी, बाप-बेटे और सास-बहू के बीच होने वाले झगड़े सामने आने लगते हैं. परिवार का ये तनावपूर्ण वातावरण सबसे ज्यादा असर घर की सबसे छोटी बच्ची पर डालता है. अगले दिन वो स्कूल में अचानक बेहोश हो जाती है, जिसके बाद पता चलता है कि लगातार स्ट्रेस और नेगेटिव माहौल उसकी बिगड़ती मेंटल कंडीशन की बड़ी वजह है.
राजा शिवाजी
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसे भी आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी कहती है. इसमें रितेश देशमुख सहित संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे कई शानदार कलाकार शामिल हैं.
सुपर सुब्बू
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. हाल ही में ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. तेलुगू भाषा की इस कॉमेडी सीरीज की कहानी एक सुब्बू नाम के लड़के की है, जो अपनी खराब किस्मत से परेशान है और उसे एक गांव में सेक्स एजुकेटर बनना होता है.
प्रीतम एंड पेड्रो
जियो हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज ये सीरीज भी आप देख सकते हैं. 3 जुलाई को रिलीज हुई प्रीतम एंड पेड्रो एक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रीलर सीरीज है. इस सीरीज को देखकर पक्का आपको मजा आ जाएगा. इसमें अरशद वारसी लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.