---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘चांद मेरा दिल’ तक, 21-22 मई को तहलका मचाने आ रहीं ये 5 फिल्में

Movies Releasing on 21-22 May: सिनेमाघरों में हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. इस हफ्ते भी साउथ से लेकर बॉलीवुड तक शानदार फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इसमें साउथ स्टार मोहनलाल की दृश्यम 3 भी शामिल है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते क्या-क्या थिएटर्स में रिलीज होने वाला है.

दृश्यम 3

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का है. इस फिल्म से एक बार फिर बड़े परदे पर सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है. इस फिल्म मोहनलाल एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार जॉर्जकुट्टी के तौर पर नजर आने वाले हैं. फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---Advertisement---

चांद मेरा दिल

हाल ही में इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे केमिस्ट्री देखने को मिली थी. ये फिल्म दो युवा प्रेमियों की कहानी है, जो दिल टूटने और जिंदगी में मिलने वाले दूसरे मौकों का सामना करते हैं. ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

स्टार वॉर: ‘द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू'

ये फिल्म Jon Favreau की ‘स्टार वॉर्स’ की कहानी पेश करती है. इसमें पेड्रो पास्कल को डिन जारिन के रूप में, ग्रोगू के साथ वापस लाती है. ये फिल्म भी 22 मई को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

डार्क जायंट

हॉरर और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'डार्क जायंट' (Dark Giant) मुख्य रूप से एक तमिल हॉरर और थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म डरावनी और रहस्यमई दुनिया पर आधारित है, जहां लोग एक बढ़ते हुए खतरे से बचकर अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते हैं. 22 मई से आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

Ugly Story

22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस तेलुगु रोमांटिक थ्रिलर में एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसका रिश्ता धीरे-धीरे परेशान करने वाला रूप ले लेता है.

First published on: May 19, 2026 11:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.