Karuppu Vs Raja Shivaji Collection: सूर्या स्टारर फिल्म करुप्पू सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसने सिर्फ 5 दिनों में ही 100 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने आते ही अन्य फिल्मों का काम खराब कर दिया है. दरअसल, राजा शिवाजी से लेकर पति पत्नी और वो दो की कमाई पर भी असर पड़ा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि इन तीनों मूवीज ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है.
करुप्पू ने पांच दिनों में की इतनी कमाई
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तृषा कृष्णन और सूर्या स्टारर करुप्पू ने पांचवें दिन 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी मंगलवार को सिर्फ 36.9 प्रतिशत रही है. इस मूवी ने तमिल में 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया है और तेलुगु में 2.20 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने दुनिया भर में 161.04 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में 95.05 करोड़ का कलेक्शन किया है.

करुप्पू ने शुरू के चार दिन किया इतना कलेक्शन
ऐसे तो फिल्म की चौथे दिन के मुकाबले पांचवें दिन गिरावट देखी गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन 24.15 करोड़ का. तीसरे दिन 28.35 करोड़ का, चौथे दिन 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, इस मूवी ने मंगलवार को रितेश देशमुख की राजा शिवाजी से ज्यादा कमाई की है.
राजा शिवाजी ने मंगलवार को कमाए इतने करोड़
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी ने 19वें दिन यानी कि मंगलवार को सिर्फ 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 21.4 प्रतिशत रही है. इस फिल्म ने दुनिया भर में 107 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

पति पत्नी और वो दो ने किया इतना कलेक्शन
वहीं, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर बात करें तो इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही है और पांच दिनों में मूवी ने भारत में कुल 28.52 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 4: ‘सूर्या’ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सोमवार को भी की ताबड़तोड़ कमाई