Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Devoleena Bhattacharjee ने बेटे संग मनाया पहला जन्मदिन, शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी आज 22 अगस्त को 40 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे के साथ पहली बार अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी आज 22 अगस्त को 40 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे के साथ पहली बार अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि देवोलीना अपने 8 महीने के बेटे जॉय को गोद में लिए हुए बैठी हैं। उनके साथ में पति शाहनवाज शेख भी नजर आ रहे हैं। वहीं सामने टेबल पर केक रखा हुआ है।

---Advertisement---

बेटे संग अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट करना एक्ट्रेस के लिए काफी स्पेशल मोमेंट रहा है। इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। दिलचस्प बात ये है कि इस मौके पर एक्ट्रेस का पेट डॉग भी फोटो में दिख रहा है।

देवोलीना ने अन्य तस्वीरें जो शेयर की हैं, उनमें उनके कुछ करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस के जन्मदिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

---Advertisement---

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो देवोलीना भट्टाचार्जी ने एनिमल प्रिंट लॉन्ग गाउन पहन रखी है। नो मेकअप लुक के साथ उन्होंने अपने सुनहरे बालों को ओपन रखा है।

अन्य तस्वीरों में देवोलीना अपने बेटे जॉय पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। वह बेटे को हवा में उछालते हुए और उसके गालों को किस करते हुए उस पर अपनी ममता लुटा रही हैं।

---Advertisement---

जन्मदिन की तस्वीरों को शेयर करते हुए देवोलीना ने कैप्शन दिया, 'ये जन्मदिन बेहद खास लगा क्योंकि इस साल मैं जॉय की मां के रूप में मना रही हूं। इस दिन को यादगार बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। सच ये ऐसा जन्मदिन है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी।'

First published on: Aug 22, 2025 02:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola