Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhath Puja 2025 पहली बार छठ करने वाले जरूर सुने शारदा सिन्हा के ये 5 गाने, चौथा वाला सबसे खास

Chhath Geet: बिहार और पूर्वांचल में यूपी का सबसे बड़ा छठ महापर्व आज से शुरू हो गया है, जो अब 28 अक्टूबर तक चलेगा. इसी के साथ घर से लेकर घाट तक सिर्फ एक आवाज सुनाई देने वाली है. हम बात कर रहे हैं बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के भोजपुरी गीत की. आज इस छठ पर्व के पहले दिन हम आपको शारदा सिन्हा के वो 5 गाने बताने वाले हैं, जिसे पहली बार छठ करने वाले श्रद्धालु को जरूर सुनना चाहिए.

छठी मैया अइतन आज: 20 साल पहले सिंगर शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया ये भोजपुरी छठ गीत आज भी लोगों का सबसे फेवरेट सॉन्ग है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने के बिना छठ का घाट अधूरा है.

---Advertisement---

पहिले पहिल छठि मैया: दिवगंत शारदा सिन्हा का ये गाना 8 साल पहले रिलीज हुआ था. शारदा सिन्हा का ये छठ गीत पहली बार छठ का व्रत करने वालों पर आधारित है, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया है.

केलवा के पात पर: शारदा सिन्हा का गाया हुआ ये गाना यूट्यूब पर उनके सबसे ज्यादा देखे गए गानों में से एक है. इस 8 मिनट के गाने में शारदा सिन्हा ने घाट पर केले के पत्ते और छठी मैइया के इस व्रत का महत्व बताया है.

---Advertisement---

कार्तिक मास इजोरिया: शारदा सिन्हा का ये छठ गीत महापर्व के दौरान होने वाली सुबह के अर्घ की महानता को दिखाता है. ये गाना भी लोगों के बीच और छठ घाट पर काफी ज्यादा पॉपुलर है.

दुखवा मिटाई छठी मैया: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का ये छठ गीत भी लोगों के बीच पसंद किया जाता है. इस गाने में वह छठी मैया से अपने दुख मिटाने की गुहार लगा रही हैं.

---Advertisement---
First published on: Oct 25, 2025 10:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola