---विज्ञापन---
80-90s की 5 सबसे डरावनी फिल्में, कहानी देख दहशत में आ गए थे दर्शक, खौफ भरा मंजर देख आज भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Horror Movies: 80-90 के दशक में हिंदी सिनेमा ने कई इतिहास रचे. उस दौर की शानदार फिल्में आज भी दर्शकों के दिल पर राज करती हैं. 80-90 के दशक की हॉरर फिल्मों की बात ही कुछ अलग थी. ये फिल्में सिनेमाघरों में आते ही छा जाती थीं. इनकी डरावनी कहानी आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है. अंधेरी हवेलियां, सफेद साड़ी में खूबसूरत हीरोइन, डरावना म्यूजिक, कब्रिस्तान और हवेली की कहानियां लोगों की धड़कन बढ़ा देती थीं. खौफ ऐसा की लोगो की हालत खराब हो जाती है.
बंद दरवाजा
साल 1990 में आई फिल्म ‘बंद दरवाजा' की भयानक कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए थे. इस फिल्म में लोगों को पहली बार इंडियन ड्रैकुला जैसा किरदार देखने को मिला था. इसकी कहानी सालों दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाई रही थी. इस फिल्म में अरुणा ईरानी, कुनिका, रजा मुराद, और हशमत खान जैसे शानदार कलाकार शामिल थे. इस फिल्म ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
वीराना
रामसे ब्रदर्स की ब्लॉकबस्टर हॉरर-थ्रिलर ‘वीराना' की कहानी देखकर आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ये उस दौर की सबसे लोकप्रिय हॉरर फिल्मों में शामिल थी. इसमें हेमंत बिरजे और एक्ट्रेस जैस्मिन लीड रोल में नजर आए थे. जैस्मिन ने फिल्म में चुड़ैल का किरदार निभाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी.
पुरानी हवेली
साल 1989 की फिल्म ‘पुरानी हवेली' ने भी लोगों को खूब डराया था. रामसे ब्रदर्स की इस फिल्म में दीपक पराशर और अमिता नांगिया लीड रोल में थे. इसकी कहानी एक नवविवाहित जोड़े की थी जो एक पुरानी हवेली में फंस जाता है. इसी हवेली में तरह-तरह की भयानक घटनाएं होती हैं. इसकी भी कहानी बेहद डरावनी है.
डाक बंगला
1987 में आई फिल्म ‘डाक बंगला' की कहानी एक भूतिया जगह के इर्द-गिर्द घूमती थी जहां रहस्यमई घटनाएं होती रहती थीं. इस फिल्म में मजहर खान लीड रोल में थे. डर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने उस साल अपनी कहानी से हर किसी को डरा दिया था. इसकी कहानी लगातार होने वाली रहस्यमई हत्याओं से भरी हुई थी, जिसे देखकर हर कोई डर जाता था.
सन्नाटा
1981 में आई फिल्म ‘सन्नाटा' ने भी हॉरर फिल्मों के बीच खास पहचान बनाई थी. इस फिल्म में डर के साथ जबरदस्त रहस्य देखने को मिलता है. फिल्म में विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी, हेलन और सारिका लीड में थे. रिलीज के वक्त फिल्म की कहानी ने दर्शकों के बीच दहशत फैला दी थी.