Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक बार फिर से बुरी तरह नजरअंदाज की गईं आलिया भट्ट? सोशल मीडिया पर खूब बन रहा है मजाक

Alia Bhatt Badly Ignored: कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद एक बार फिर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Badly Ignored: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल के लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. कान्स के रेड कार्पेट से सामने आए आलिया के सभी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. रेड कार्पेट पर आलिया कभी गॉडेस तो कभी सिंड्रेला बनकर जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया का कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक वीडियो सामने आया जिसे देखने के बाद एक बार फिर लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है.

यह भी पढ़ें: 9 साल बाद हर्ष लिम्बाचिया ने भारती सिंह संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘शादी करके अजीब…’

---विज्ञापन---

बुरी तरह नजरअंदाज की गईं आलिया भट्ट

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए कुछ ग्लोबल स्टार्स के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. इस दौरान आलिया ने महरून कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने हुए दिखीं. वीडियो में आलिया अपने साथ खड़ी फीमेल स्टार के साथ बात करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं, लेकिन वो फीमेल स्टार्स आलिया को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दे रही हैं. हालांकि, इस वीडियो में कई जगह आलिया के चेहरे पर जश्न के बीच अकेलेपन की मायूसी भी दिखाई दी. जैसे ही आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, हर कोई उन्हें ट्रोल करने लगा.

इंटरनेशनल स्टारडम तब…

जैसे एक यूजर ने आलिया भट्ट की ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आलिया भट्ट अभी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हो सकती हैं, और भारत में उनकी फैन फॉलोइंग यकीनन बहुत बड़ी है. उन्हें कान्स और दूसरे ग्लोबल इवेंट्स में देखकर भारतीय ऑडियंस बहुत खुश है. लेकिन जब हम असली इंटरनेशनल पहचान की बात करते हैं, तो असलियत बहुत अलग है. भारत और बॉलीवुड के फैंस के अलावा, आलिया भट्ट को अभी भी ग्लोबल लेवल पर बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. इंटरनेशनल स्टारडम तब बनता है जब अलग-अलग देशों के लोग किसी एक्टर का नाम और काम तुरंत पहचान लेते हैं.’

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2026 11:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola