---विज्ञापन---

CANNES के Red Carpet पर Alia का तहलका, मॉर्डन लुक में लगाया देसी तड़का। गाउन से ज्यादा हार की चर्चा

कान्स 2026 में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका आलिया भट्ट के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोह Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर आलिया ने अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज़ से हर किसी का दिल जीत लिया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 13, 2026 11:58
Share :
Alia Bhatt

कान्स 2026 में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका आलिया भट्ट के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोह Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर आलिया ने अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज़ से हर किसी का दिल जीत लिया। पिच कलर के खूबसूरत कस्टम मेड गाउन में उतरीं आलिया किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। कान्स के पहले ही दिन आलिया भट्ट ने अपने शानदार लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इंटरनेशनल डिजाइनर तमारा राल्फ के डिजाइन किए गए ऑफ-शोल्डर फ्लोर लेंथ गाउन में आलिया बेहद एलिगेंट नजर आईं। खास बात ये रही कि उन्होंने अपने वेस्टर्न लुक में देसी तड़का भी लगाया। गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग लॉन्ग दुपट्टा कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया। ओपन कर्ली हेयर्स, न्यूड ग्लॉसी मेकअप और सॉफ्ट ग्लैम लुक में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। हालांकि उनके पूरे लुक का सबसे बड़ा आकर्षण बना उनका लग्ज़री डायमंड नेकलेस, जो दुर्लभ हीरों से जड़ा हुआ था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आलिया के गाउन से ज्यादा उनके शाही हार की चर्चा हो रही है। Fans उन्हें “Indian Barbie” और “Royal Princess” कहकर तारीफों की बरसात कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 11:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.