---विज्ञापन---

Famous Actor Dies at 47: हार्ट अटैक ने छीनी जिंदगी, सदमे में मासूम बेटियां-बीवी! Shock in Industry!

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर Dileep Raj का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी अचानक मौत की खबर ने फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 13, 2026 14:33
Share :
Dileep Raj

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर Dileep Raj का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी अचानक मौत की खबर ने फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह दिलीप राज को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें तुरंत बेंगलुरु के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि एक्टर को मैसिव हार्ट अटैक आया था। दिलीप राज कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने अपने अभिनय और प्रोडक्शन के जरिए इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। उनकी अचानक मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी पुरानी तस्वीरें व वीडियोज शेयर कर भावुक हो रहे हैं। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दिलीप राज अपनी पत्नी श्रीविद्या राज और बेटियों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। वह अक्सर परिवार संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। लेकिन उनके यूं अचानक चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। खासकर उनकी बेटियों के सिर से पिता का साया उठने की खबर ने सभी को भावुक कर दिया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 02:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.